हरदा।बुधवार को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्वाल नगर में कक्षा 10 वी के छात्र ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि छात्र ने स्कूल से अपने घर आने के बाद यह कदम उठाया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्वाल नगर में रुद्राक्ष पिता संतोष सोनी उम्र करीब 15 वर्ष कक्षा दसवीं का छात्र था,बालक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बालक हरदा के महात्मा गांधी स्कूल का छात्र था।बालक स्कूल से घर जाने के बाद फांसी लगा ली है।पुलिस को घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मोके पर पहुची।इसके बाद बालक को जिला अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टर ने जांच कर मृतक घोषित किया है।फिलहाल पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मरचुरी में रखवा कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुला हाल है।

