5-दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर हरदा में बैंक कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन

हरदा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर मंगलवार, 30 दिसंबर 2025 को हरदा में बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हुंकार भरी।

दरअसल, बैंक कर्मियों ने 5-डे बैंकिंग प्रति सप्ताह 5 कार्य दिवस लागू करने की मांग को लेकर शाम 5:00 बजे बैंक ऑफ इंडिया के समक्ष जमककर विरोध प्रदर्शन और सभा का आयोजन किया।

बता दे कि ​एमपीबीए हरदा के संयुक्त सचिव कुलदीप ओझा ने बताया कि बैंक कर्मचारी लंबे समय से सप्ताह में केवल 5 दिन कार्य करने की मांग कर रहे हैं।

समानता का अधिकार:

आरबीआई,एलआईसी और अन्य सभी प्रमुख वित्तीय संस्थान पहले से ही सप्ताह में 5 दिन कार्य कर रहे हैं, तो बैंकों में इसे लागू करने में देरी क्यों? उन्होंने कहा कि ​कार्य का दबाव बैंकों में बढ़ते वर्क प्रेशर को देखते हुए कर्मचारियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए दो दिन का साप्ताहिक अवकाश होना चाहिए।

लंबित मामला: यह मांग लंबे समय से सरकार और वित्त मंत्रालय के पास विचाराधीन है, लेकिन अभी तक इस पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।

प्रदर्शन में इनकी रही मौजूदगी-

​स्थानीय बैंक ऑफ इंडिया शाखा के सामने आयोजित इस सभा में विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी बैंकों के कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।प्रदर्शन में मुख्य रूप से कर्मचारी उपस्थित थे।जिसमे​कंचन ठाकुर, राहुल नेमा, कुलदीप ओझा, वैभव करले, सोनम चौरे, जितेंद्र जैना, और पवन चंद्रवंशी एवं अन्य बैंकों के कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Comment