हरदा।जिला कांग्रेस कमेटी ने विजयपुर और बुधनी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या और दलित समाज पर किए गए अत्याचारों के विरोध में मंगलवार को अम्बेडकर चौराहे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।इस विरोध प्रदर्शन का आयोजन डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष किया गया,जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों ने एकजुट होकर भाजपा के तानाशाही रवैये और असंवैधानिक हरकतों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने विजयपुर और बुधनी उपचुनाव में लोकतंत्र की हत्या का जो घिनौना कृत्य किया है, वह न केवल हमारे संवैधानिक मूल्यों पर हमला है, बल्कि दलित समाज के सम्मान और अधिकारों को भी चोट पहुंचाने वाला है। डॉ. भीमराव अंबेडकर जो भारतीय संविधान के निर्माता हैं।उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करना और दलित समाज पर हिंसा करना अत्यंत निंदनीय है।कांग्रेस पार्टी हमेशा कमजोर और शोषित वर्गों के साथ खड़ी रही है। हम भाजपा की इस तानाशाही और गुंडागर्दी को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह विरोध प्रदर्शन हमारा पहला कदम है। यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो यह आंदोलन और तेज होगा।पटेल ने कहा हम मांग करते हैं कि इन घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। हम बाबा साहब के आदर्शों के अनुसार अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
इधर,पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पँवार ने कहा कि भाजपा की ऐसी हरकतें बताती हैं कि उन्हें लोकतंत्र और संविधान में कोई विश्वास नहीं है। भारतीय जनता पार्टी संविधान विरोधी पार्टी हैं।
इस विरोध प्रदर्शन में रामचरण शिंदे, आमिर पटेल, इकबाल अहमद, दीपक वशिष्ठ, गंगाराम गुर्जर, बी.के.दीक्षित, चौरसिया सर, मदन सिंह राजपूत, महेंद्र सिंह मौर्य, कुँवर मंजीत सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद व्यास, विनोद पटेल, कैलाश चतुर्वेदी, सुरेन्द्र सराफ़, हरदा, टिमरनी जनपद उपाध्यक्ष गौरी शर्मा, अनिल वर्मा, ओमप्रकाश मिश्रा, पार्षद मुकेश पाराशर, मुन्ना पटेल, रमेश सोनकर, जमना प्रसाद सावनेर, सत्यनारायण राजपूत, अजय सिंह राजपूत, योगेश चौहान, मुजाहिद अली, संदीप गौर, गोरेलाल सीसोदिया, संजय अग्रवाल, सतीश जगनवार, ललित चौरसिया, ईश्वर सिरोही, लोकेश कलमे, राहुल पँवारे, संजय पांडेय सहित अन्य सामाजिक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मौजूद रहे।

