हरदा-पीडब्ल्यूडी एसडीओ के खिलाफ सरपंच-सचिवों का प्रदर्शन,कलेक्टर कार्यालय में किया विरोध प्रदर्शन

तीन दिवस में कार्रवाई नही हुई तो करेंगे अनिश्चितकालीन धरना-सरपंच संघ

हरदा। जनपद पंचायत हरदा के ग्राम पंचायत सुखरास के सरपंच व ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ श्रवण कुमार गुप्ता पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र भाषा, और अधिकारियों के खिलाफ अनुचित बयानबाजी का आरोप लगाते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय में सौंपा ज्ञापन।गुरुवार को बड़ी संख्या में सरपंच व सचिवों ने प्रदर्शन कर कड़ी कार्रवाई की मांग की।सरपंच संघ ने मुख्यमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर शिवांगी बघेल, एसडीएम कुमार सानू देवरिया,और थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। और सरपंच सचिव संघ ने एसडीओ गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि उनकी अशोभनीय भाषा और अनुचित व्यवहार ने सरपंच और ग्राम पंचायतों की छवि को धूमिल किया है।जिसकी हम निंदा करते है।

बता दे कि पीडब्ल्यूडी एसडीओ श्रवण कुमार गुप्ता और सुखरास गांव के ग्रामीण अंकित चौधरी के बीच की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है।जिसमे पहले ऑडियो में गुप्ता ने सरपंच को लेकर कहा तुम्हारे गांव का सरपंच कोई काम नहीं करता है। हाथों में चूड़ियां पहन ले।उन्होंने सरपंच के तीन साल के कार्यकाल पर सवाल खड़े करते हुए इस्तीफा देने की बात कही।वही,दूसरे वायरल ऑडियो में गुप्ता ने जनपद पंचायत के सीईओ पर टिप्पणी करते हुए कहा,तीन दिनों में मैं जनपद सीईओ को हटवा दूंगा।अधिकारी बनने के लिए एससीएसटी का सर्टिफिकेट तो ले लिया, लेकिन काम एक रुपए का भी नहीं करते है।सुखरास के सरपंच अनिल पुनासे ने मीडिया के सामने कहा, एक जिम्मेदार अधिकारी का इस तरह की भाषा का उपयोग करना अशोभनीय है। यह न केवल सरपंचों की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि पंचायत व्यवस्था के प्रति असंवेदनशीलता को भी दर्शाता है।

सरपंच संघ के अध्यक्ष ललित पटेल ने कहा कि एसडीओ का व्यवहार सरपंचो ओर पंचायत अधिकारियों के सम्मान को ठेस पहुँचाई।इसकी हम सब निंदा करते है।अगर करवाई नही हुई तो हम अनिश्चितकालीन धरना देंगे।वही सामाजिक संगठनो ने भी समर्थन दिया।

पीडब्ल्यूडी एसडीओ के खिलाफ सरपंच-सचिवों का प्रदर्शन

Leave a Comment