कुम्हार समाज के लोगो ने कलेक्टर से की शिकायत
हरदा।ईंट से भरीं ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध वसूली किए जाने के विरोध में मंगलवार को कुम्हार समाज के लोग कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे।जहा, कुम्हार समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि आरटीओ के लोग चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करते हैं।सुनील प्रजापति, कमल प्रजापति निवासी खिरकिया ने कहा कि हम परम्परागत तरीके से ईट बनाने का कार्य करते आ रहे है। मध्य प्रदेश शासन खनिज विभाग द्वारा दिनांक 24 सितम्बर 2019 को कुम्हार समाज के लोगो के लिये परंपरागत ईट कवेलू बर्तन बनाने कि अनुमति का आदेश जारी किया गया है। जिसमे स्पष्ट निर्देश है कि कुम्हार समाज के लोगो को किसी प्रकार कि अनुमति लेने कि आवश्यकता नहीं है। फिर भी अधिकारियो द्वारा ईट बनाने का कार्य बंद करने को कहा जाता है।


आरटीओ के स्टाफ ने लिए 20 हजार,रसीद दी 5 हजार रुपये
ट्रैक्टर ट्राली रोककर जूठे केश बनाये जाते है एवं ईट एवं मिटटी से भरी ट्राली रोक कर जप्त कर एवं पेसे लिये जाते है।बीते दिनो 28 नवम्बर को आरटीओ के बामने द्वारा 20 हजार रूपए लिये गये।रसीद हम लोगों को 5 हजार रुपए की दी गई।पूछने पर उनका कहना है कि जो 20 हजार रुपये में से आगे तक के अधिकारियों का हिस्सा है।उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कहा कि जपती की जो राशि है 20 हजार रुपए ज्यादा ली है। उसे वापस किया जाये।उन्होंने मांग की है कि ईट बनाने की परमिशन भी हमें देने की कृपा करें।इस दौरान ज्ञापन देने कुम्हार समाज के लोग थे।

