
हरदा।पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा एक साल से लंबित अपराध निराकरण के निर्देश दिए गए थे,निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा एवं थाना प्रभारी निरी अमित भावसार के नेतृत्व में थाना हंडिया की पुलिस टीम द्वारा मुद्रा लोन देने का लालच देकर धोखाधडी के प्रकरण में अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण इस प्रकार है-
बता दे कि 05 जनवरी 2023 को फरियादी जमनाप्रसाद पिता रामशंकर गौर निवासी ग्राम रेलवा ने हंडिया थाना में रिपोर्ट दर्ज की।फरियादी ने बताया कि उसके द्वारा गुगल पर मुद्रा लोन सर्च किया।जिसमे संपर्क मोबाइल नम्बर पर काल किया।जिसमे उन्होंने बताया कि कालर द्वारा समय-समय पर फीस के नाम पर रुपये मांगने गए रुपयो को अलग- अलग खाता नम्बरो पर कुल 34 लाख रुपये की ठगी हुई।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज अपराध क्र 06/2023 धारा 420,467,468,470,471 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों द्वारा विभिन्न नम्बरो से काल किया गया एवं फरियादी से अलग-अलग फर्जी खातो में रुपये ट्रांसफर की गई। जिनकी जानकारी सायवर सेल व विभिन्न बैंको से जानकारी प्राप्त की गई।पुलिस ने प्राप्त जानकारी का विशलेषण कर संदेही की लोकेशन दिल्ली व जिला सतारा महाराष्ट्र प्राप्त होने पर पुलिस अक्षीक्षक हरदा द्वारा टीम गठित कर जिला संताता महाराष्ट्र रवाना किया, जहाँ से संदेही आरोपी संजीव उर्फ विष्णु पिता मुनेश सिंह चौहान उम्र 22 साल निवासी छिबरा महू थाना छिबरा महू जिला कन्नौज उत्तरप्रदेश को 18 दिसम्बर 24 को गिरफ्तार कर मेमोरंडम लिया गया।
जिसने बताया की सन 2022 में मेरे गांव के विकाश व फैजान के साथ मिल कर लोगो से आधार कार्ड व पेन कार्ड लेकर फर्जी सिम बनावाना तथा लोगो के नाम से फर्जी खाता खुलवा कर दिल्ली के आशिब शर्मा को देना तथा आशिब शर्मा ने अपने काल सेंटर महावीर इंकलेब दिल्ली से कस्टूमरो को काल कर लोन दिलाने व नौकरी दिलाने का लालच देकर काल करना एवं उनका ओटीपी नम्बर लेकर रुपये फर्जी बैंक खातो मे डलवा कर निकालना बताया है।जिसमे हरदा जिले के ग्राम रेलवा के जमना प्रसाद गौर को मुद्रा लोन का लालच देकर 34 लाख रुपये फर्जी खातों में डलवाना बताया।पुलिस ने आरोपी आशिब शर्मा के काल सेंटर जो महावीर इंकलेब के गली नम्बर 7 दिल्ली पर रेड किया।इस दौरान आरोपी आशिब शर्मा फरार था,पुलिस ने उसके काल सेंटर से 8 नग मानीटर, 8 नग सीपीयु,2 नग हेडफोन, 8 कीबोर्ड, 8 माउस, 2 नग इंटरनेट राउटर, 2 नग नेट बूस्टर, केबल बायर लेपटाप एवं 10 कीपेड मोबाईल व फर्जी सिम व सिमे के रेपर मिले, जिन्हे मोके पर जप्त कर आरोपी के सांथियों की तलाश की गई।
आरोपी विकाश पिता मोहरसिहं जाटव उम्र 22 साल एवं आरोपी फैजान पिता नसरुद्दी मुसलमान उम्र 19 साल दोनो निवासी छिबरा महू थाना छिबरा महू जिला कन्नोज उत्तर प्रदेश को 26 दिसम्बर 24 गिरफ्तार कर मोमोरंडम लिया गया,उन्होने भी फर्जी सिम व फर्जी बैंक खाते दिल्ली में आशिव शर्मा को देना बताया गया।वही, दोनो आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय पेश किया गया। आरोपी आशिब शर्मा महावीर इंकलेब के गली नम्बर 7 दिल्ली एवं कौशल यादव गुरसहायगंज उत्तर प्रदेश की तलाश जारी है।
1.आरोपी फैजान पिता नसरुद्दी मुसलमान उम्र 19 साल निवासी छिबरा महू थाना छिबरा महू जिला कन्नोज उत्तर प्रदेश,एक मोबाईल व एक सिम,कीमती 30 हजार अनुमानित कीमत बताई।
2.वही,विकास पिता मोहरसिंह जाटव उम्र 22 वर्ष निवासी छिबरा महू जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश एक मोबाइल व एक सिम कीमत लगभग 10 हजार रुपए।
3.इसके साथ ही आरोपी फैयाज पिता नसरुद्दीन मुसलमान उम्र 19 साल निवासी छिबरा महू थाना छिबरा महूं जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश एक मोबाइल व एक सिम कीमत लगभग 10 रुपये,
4.इसके साथ ही आशिब शर्मा काल सेंटर से जप्ती 8 नग मानीटर 8 नग सीपीयु 2 नग हेडफोन, 8 कीबोर्ड, 8 माउस, 2 नग इंटरनेट राउटर, 2 नग नेट बूस्टर, केबल बायर लेपटाप एवं 10 कीपेड मोबाईल व फर्जी सिम व सिमे के रेपर लगभग 3 लाख रुपये के सामग्री जप्त की।
इस कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका –
थाना प्रभारी निरी. अमित भावसार, उनि उमेष ठाकुर, उनि मनीष चौधरी, सउनि नानकराम कुशवाह, प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर, आर. 305 कमलेश,

