एमडी ड्रग्स पाऊडर की कीमत 10 लाख 60 हजार रुपए

हरदा।सिविल लाइन थाना पुलिस ने शनिवार देर रात्रि मुखबिर की सूचना पर एमडी ड्रग्स पाउडर के साथ तीन आरोपियों को पकड़े में बड़ी सफलता मिली हैं।
बता दे कि हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देश में पुलिस लगातार नशे के सौदागरों पर नक़ल कसने में लगी हुई थी।जिसमे सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि हंडिया तरफ से सफेद रंग की कार आ रही है।जिसमे पुलिस ने इंदौर रोड स्थित बजाज शोरूम व हनुमान मंदिर के बीच घेरा बन्दी कर कार चेक की तो उसमे तीन लोग सवार थे।जिसके पास से एमडी ड्रग्स पाउडर बरामद हुआ।
सिविल लाइन हरदा थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान के नेतृत्व में टीम गठित हुई।जिसमें थाना सिविल लाइन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपी को इंदौर रोड़ स्थित बजाज शोरूम व हनुमान मंदिर के बीच से घेराबन्दी कर आरोपियों से 53 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर जिसकी कीमत 10 लाख 60 हजार रुपए आकी गई है।पुलिस ने तीनों आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि पुलिस को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन लोग बजाज शोरूम के पास कार में सवार होकर किसी का इंतजार कर रहे है। उनके पास एमडी ड्रग्स पाउडर होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिसमे थाना सिविल लाईन हरदा का स्थायी वारंटी परमानंद पिता गोकुल प्रसाद विश्नोई निवासी ग्राम रेवापुर जो कि धारा 34(2) आबकारी अधिनिमय के अंतर्गत फरार था,जब पुलिस मौके पर पहुची तो 2 अन्य साथी के साथ बजाज शोरूम के पास सफेद रंग की कार में एमडी ड्रग्स पाउडर मिला है।पुलिस ने रामदयाल पिता मंशाराम विश्नोई निवासी ग्राम बैंडी थाना हंडिया एवं हरिशंकर पिता बालाराम विश्नोई निवासी ग्राम नीमगाँव का होना बताया।जिसके पास से 53 ग्राम एमडी ड्रग्स पाउडर बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 10 लाख 60 हजार आकी गई है।जिसमे 3 लाख 50 रुपए कीमत की कार भी पुलिस ने जप्त की।

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने कहा कि हरदा के गुण्डान है जिसका नाग थाना के गुण्डान सूची में शामिल है आरोपी थाना सिविल लाईन हरदा का स्थायी फरार वारंटी है एवं आरोपी वर्तमान में थाना हंडिया के अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में फरार है। आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन एवं जिला हरदा के विभिन्न थाना पर हत्या,अडीबाजी,अवैध हथियार रखने,अवैध शराब परिवहन अवैध खनिज परिवहन करने, गाली गुप्तार, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना जैसे विभिन्न धाराओ में करीब 15 अपराध पंजीबद्ध है।
पुलिस ने आरोपियों की ली तलाशी,मिला एम ड्रग्स पावडर
तलाशी के दौरान वारंटी की लोवर की दाहिनी जेब से एक सफेद रंग की पन्नी जिसमें भूरे मटमैले रंग का पाऊडर भरा मिला जो वारंटी से पाऊडर के संबंध में पूछा तो वारंटी परमानंद में उक्त पाऊडर एमडी. ड्रग्स होना बताया। साथ में कार में बैठे उपरोक्त दोनो व्यक्तियों की तलाशी ली गई जिसमें हरिशंकर विश्नोई और रामदयाल विश्नोई ने घबराकर हडबडाहट में अपने-अपने पास में रखी सफेद रंग पन्निया जिसमें उसी प्रकार का पदार्थ भरा हुआ था रोड पर फेंककर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे हमराह स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा दोनो से पृथक-पृथक फेकी गई पन्नी में भरे पदार्थ के संबंध में पूछताछ की गई जिनके व्दारा फेकी गई पन्नी में एमडी ड्रग्स होना बताया जो आरोपीयो के कब्जे से पृथक-पृथक आरोपी परमानंद पिता गोकुल विश्नोई उम्र 49 साल निवासी ग्राम रेवापुर से 16 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमती 3,20,000/- रूपये आरोपी रामदयाल पिता मंशाराम विश्नोई उम्र 62 साल निवासी ग्राम बैंडी थाना हंडिया से 17 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमती 3,40,000/- रूपये आरोपी हरिशंकर पिता बालाराम विश्नोई उम्र 47 साल निवासी ग्राम नीमगाँव से 20 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमती 4,00,000/- रूपये का जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया घटना में प्रयुक्त सुजुकी कंपनी की एक्सप्रेसो कार क्रमांक एमपी 47 सीए4489 को चालक हरिशंकर विश्नोई से जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 449/24 थारा 8/22 एनडीपीएसएक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।
इनकी रही सराहनीय भूमिका –
निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, उनि मनोज दुवे, उनि प्रकाश सोलंकी,उनि मनीष चौधरी, सउनि दिनेश शेखाबत, प्रआर 210 मनीष पठारिया,प्रआर 24 कुलदीप भदोरिया, प्रआर 38 प्रवीण रघुवंशी,आरक्षक 75 प्रदीप मालवीय, आरक्षक 206 उमेश पवार,आरक्षक 237 राहुल वर्मा आरक्षक चालक 232 सचिन चौधरी,सैनिक 46 संतोष ओझा, सैनिक 121 गजेन्द्र की रही।

