हरदा-एसपी अभिनव चौकसे ने अंधे कत्ल का किया खुलासा,पुलिस ने हत्या के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

हरदा।गत दिनों 27 दिसम्बर को टिमरनी थाना क्षेत्र के गांव चारखेड़ा में अज्ञात शव मिलने के बाद एसपी अभिनव चौकसे के निर्देश पर टिमरनी एसडीओपी आकांक्षा तलया व थाना प्रभारी टिमरनी रोशनलाल भारती पुलिस टीम ने मामले को गम्भीरता से लेकर जांच पड़ताल शुरू की।जिसमे पुलिस ने अज्ञात शव को विवेचना में लेकर शव की शिनाख्त की।जिसमे पुलिस को मृतक की पहचान चेतराम संगोले नर्मदापुरम जिले के पुरानी इटारसी के रूप में हुई।मृतक ट्रेन में बेंडर का कार्य करता था।

पुलिस ने बताया कि बीते दिनों 22 दिसम्बर को मृतक हरदा से पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन में इटारसी जा रहे थे।इस दौरान चारखेड़ा में ट्रेन रुकने के बाद मृतक से विवाद हुआ।इसके बाद साथियों ने प्लानिंग के साथ समझाने के बहाने बातो ही बातों में मृतक चेतराम को आसाराम बापू आश्रम के पास सुने जंगल मे ले जाकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर फरार हो गए।वही,पुलिस को अज्ञात शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि नर्मदापुरम जिले के पुरानी इटारसी के मृतक चेतराम पिता घासीराम संगोले इटारसी निवासी ट्रेन में बेंडर का कार्य करता था। 27 दिसम्बर को ग्राम चारखेड़ा के पास खेत मे अज्ञात शव मिला था।जिसमे पुलिस ने मुखबिर तंत्र से अज्ञात शव की शिनाख्त की।जिसमे मृतक की पहचान चेतराम पिता घासीराम संगोले इटारसी के रूप में हुई।

अवैध संबंध की शंका में युवक की गला घोंट कर दी हत्या

एसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि पूछताछ से यह जानकारी मिली की मृतक के साथ ट्रेन में चलने वाला वेन्डर जलील खान अपनी पत्नी और मृतक की आपस में होने वाली बातचीत को लेकर मृतक से रंजिश रखता था। इस बात के आधार पर पुलिस ने जगह-जगह खंडवा में छापे मार कार्यवाही करते हुये 48 घन्टो के भीतर ही जलील को धरदबोचा।जिसके व्दारा यह बताया गया कि उसने जान बूझ कर चेतराम की हत्या कि है और हत्या को अंजाम देने के लिये उसने अपने साथी वेन्डर रसीद खान, अनिल गाँड जो कि पहले भी हत्या जैसे संगीन अपराध कर चुके है।जिनकी मदद ली और मौका पाकर 22 दिसम्बर 24 को जब चेतराम पठानकोट ट्रेन से हरदा से इटारसी जा रहा था, तब चारखेडा स्टेशन पर उसको बातो में लेकर ट्रेन से नीचे उतार कर चारखेडा में आशाराम बाबू आश्रम के आगे सूने खेत में ले गये। और वहा उसके गले में पडे वेन्डर के आईकार्ड वाले पट्टे से ही गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी और शव को वहीं फेक कर फरार हो गये।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका-

एसडीओपी आकांक्षा तलया विवेचक थाना प्रभारी टिमरनी रोशनलाल भारती, निरीक्षक रामप्रसाद कवरेती, उनि सीताराम पटेल, उनि अजय रघुवंशी, सउनि जगन इवने की रही भूमिका।

Leave a Comment