दो नवम्बर को गोली कांड के बाद से फरार थे आरोपी

हरदा।छीपाबड़ थाना क्षेत्र के बडनगर गांव में दो नवम्बर को दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दौरान गोली कांड में फरार चल रहे पांच आरोपियों में से 3 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी।
बता दे कि छिपाबड़ थाना क्षेत्र के गांव बड़नगर के रहने वाले लक्ष्मी नारायण बिश्नोई उम्र 52 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।जिसमे दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा के दौरान बैल दौड़ का आयोजन किया गया था,जिसमे आरोपी बसन्त, तेजराम, प्रवीण, मनोज ,भीकाजी ओर नेपाली उर्फ विष्णु विश्नोई ने बैल दौड़ की बात को लेकर गाली – गलौज कर जान से मारने की नीयत से मारपीट की थी।जिसके बाद अरोपी मनोज विश्नोई ने देशी कट्टे से फायर कर दिया।

जिसमें लक्ष्मी नारायण बिश्नोई को पैर में गोली लग गई थी।जिसमे घटना के बाद पुलिस ने 6 लोगो पर मामला दर्ज किया था।जिसमे पूर्व में एक आरोपी प्रवीण बिश्नोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।जिसमे घटना के बाद से ही 5 आरोपी फरार चल रहे थे।पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी,वही पुलिस ने शनिवार को 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया।जहां से आरोपियों को जेल भेजा है। बाकी दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

इधर,पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने मीडिया को बताया कि आरोपियों को बाबर गांव के पास बनी गुफा के जंगलों से गिरफ्तार किया है।वही,एक आरोपी के पास से देशी कट्टा भी बरामद किया है।जिससे घटना के दिन फायर किया था।वही पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है।दो आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
इस कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका-
छिपाबाड़ थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ,रहटगांव थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भदौरिया ,एसआई सुरेश राज ,हैड कांस्टेबल तारिक खान , सौरभ राजपूत,उदय भान गुर्जर , साइबर सेल प्रभारी उमेश ठाकुर , आरक्षक मनोज दोहरे ,लोकेश सातपुते की बड़ी भूमिका रही।

