बैतूल।गुरुवार को दक्षिण बैतूल वन मण्डल के ताप्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गत द्वितीय दिवस अनुभूति नेचर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सरपंच अजय उईके, जनपद सदस्य गोदाम सिंह परते की उपस्थिति में अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2024-25 महूपानी गोनीघाट मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दयानंद डहरिया वन परिक्षेत्र अधिकारी ताप्ती उपस्थित रहे। “मैं भी बाघ” “हम है बदलाव” थीम पर अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे लगभग 116 छात्र – छात्राओं को अनुभूति कार्यक्रम के उद्देश्य, मिशन लाइफ अनुरूप जीवन शैली अपनाकर प्रो प्लानेट पीपल बनने को प्रेरित किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर एवं पर्यावरण प्रेमी पंकज राठौर, भानुप्रताप वरकड़े, ओमप्रकाश धोटे ने बच्चों को नेचर ट्रेल की ट्रेकिंग, पत्तों टहनियों से वृक्ष प्रजाति पहचान, परिस्तिथिक तंत्र एवं बाग का पद चिन्ह पहचानना की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। बच्चों ने “जंगल की पुकार” खेल द्वारा अपना स्वयं का जंगल बनाना, “वन संपदा” खेल द्वारा वन औषधियों की पहचान करना सीखा।
कैंप की विशेषताएं-
- कैंप पूरी तरह से ” नो प्लास्टिक यूज” पर आधारित रहा। खाने पीने के लिए दोना पत्तल एवं कागज कप का उपयोग किया गया।
- दैनिक जीवन में प्लास्टिक बैग्स के उपयोग को कम करने की प्रेरणा देने हेतु बच्चों को पुननिर्मित न्यूजपेपर बैग्स भी प्रदाय किए गए।
- प्रत्येक विद्यार्थी को बाघ थीम आधारित ईको फ्रेंडली प्लांटेबल पेन, लघु वनोपज को बढ़ावा देने हेतु महुआ लड्डू, आंवला कैन्डी एवं अनुभूति पुस्तकों का वितरण किया गया।
- ट्रेकिंग ट्रेल में वन संवर्धन हेतु वन विभाग द्वारा किये गये कार्य जैसे सी.पी.टी, पौधरोपण आदि कार्यों से छात्रों को अवगत कराया गया।
- कार्यक्रम के दौरान में छात्रों को जागरूक करने के लिए मिशन लाइफ आधारित प्रश्नों की मौखिक क्विज भी आयोजित किया गया जिसमें उपहार स्वरूप सभी को इनाम दिए गए।
- छात्र – छात्राओं के द्वारा अनुभूति थीम सोंग पर प्रस्तुति दी गई एवं सभी के द्वारा पर्यावरण को बचाने हेतु शपथ ली गई।

