हमारे बारे में….
नमस्ते और प्रदेश गौरव में आपका हार्दिक स्वागत है!
‘प्रदेश गौरव’ एक ऐसा मंच है जो मध्यप्रदेश की मिट्टी की खुशबू को देश और दुनिया के साथ जोड़ता है। हमारी कोशिश है कि हम हर वर्ग के लोगों को उनकी रुचि की सटीक और विश्वसनीय खबरें मुहैया कराएं। चाहे वह मध्यप्रदेश की क्षेत्रीय खबरें हों, राष्ट्रीय मुद्दे हों, खेल की दुनिया की हलचल हो, मनोरंजन जगत की ख़बरें हों या फिर धार्मिक पहलुओं पर जानकारी – प्रदेश गौरव पर आपको हर वह बात मिलेगी जो आपके लिए मायने रखती है।
हमारा मिशन और उद्देश्य:
हमारा उद्देश्य है सभी को सच से रूबरू कराना और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में योगदान देना। हम समाज के उन पहलुओं पर खास ध्यान देते हैं, जो आपके जीवन को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं। निष्पक्षता, सच्चाई, और निष्कपटता के साथ हम आपकी सेवा में समर्पित हैं ताकि आप पूरी जानकारी के साथ फैसले ले सकें और दुनिया की समझ बना सकें।
हमारी टीम:
प्रदेश गौरव की टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखाकार, और रिसर्चर शामिल हैं जो अपने कार्य में निष्णात हैं। हमारे मुख्य संपादक राजेंद्र कुमार बिल्लौरे के मार्गदर्शन में हम आपके लिए हर दिन नए और महत्वपूर्ण समाचार लेकर आते हैं।