
कीर्तन ओनकर,खिरकिया।
आगामी त्योहारों, गणेश पूजा, ईद और डोल ग्यारस को देखते हुए, क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से छीपाबड़ थाना परिसर में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार हुई इस बैठक में विभिन्न गणेश पूजा समितियों के सदस्य, शांति समिति के गणमान्य व्यक्ति और कई संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।
इन विषयों पर हुई चर्चा-
बता दे कि बैठक में त्यौहारों के दौरान सुरक्षा और नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया गया। पंडालों के निर्माण में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने, प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए स्वयंसेवकों को नियुक्त करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसके साथ ही, साउंड सिस्टम के उपयोग के लिए भी नियमानुसार अनुमति लेने की बात कही गई।
शांति और सौहार्द की अपील-
थाना प्रभारी राम कुमार धारिया ने सभी उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे त्यौहारों को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं और पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों का पालन करें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी के सहयोग से ही एक सुरक्षित और खुशनुमा माहौल बनाया जा सकता है।
ये अधिकारी भी रहे मौजूद-
इस बैठक में एसडीओपी रोबर्ट गिरवाल, एसडीएम शिवांगी बघेल, मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेंद्र शर्मा, जेई प्रदीप डोले और अन्य पुलिस कर्मचारी और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

