गोंदागाव कला:पुण्यतिथि पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया नमन

हरदा।ग्राम गोंदागांव कला में वनवासी कृषि एवम ग्रामीण मजदूर संघ जिला हरदा भारतीय मजदूर संघ द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की पुण्य तिथि पर फोटो पर माल्यार्पण किया गया।जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद मर्सकोले द्वारा उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की गई।इस दौरान ग्राम के लोगो ने बाबा साहब अमर रहे के नारे भी ने लगाए।साथ ही बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला गया कि उन्होंने किस प्रकार संविधान की रचना की और देश में जाति बाद को खत्म किया गया।देश में सभी को समानता का अधिकार मिल सके और भगवान बिरसा मुंडा जी फोटो भी वितरण किया गया।

बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर फोटो पर की माल्यार्पण

जिसके बाद में भारतीय मजदूर संघ के 70 वे स्थापना दिवस में प्रवेश पर 1दिसंबर से 15 दिसंबर तक श्रमिक संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें जनसंपर्क कर सभी को संगठन के बारे मे जानकारी दी गई। जिसमे ग्रामीणों की समस्याओं के बारे में जाना और शासन द्वारा हल कराने का आश्वाशन दिया गया।वही शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं चल रही है उनसे अवगत कराया गया।वनवासी कृषि एवम ग्रामीण मजदूर संघ जिला हरदा जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद मर्सकोले, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश धुर्वे, ब्लाक सदस्य वीरेंद्र खंडे, हरेश धुर्वे, अनिल धुर्वे, शिवनारायण उईके, चंद्रशेखर,मनीष,दिनेश, रघुवीर, अभय, हर्ष,दुर्गेश, शुभम,अर्जुन, रामबती बाई, रेखा बाई, पुष्पा बाई, कृष्णा बाई और अन्य सदस्य सम्मलित हुए।

Leave a Comment