
कीर्तन ओनकर
हरदा। ग्राम पंचायत मांदला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे शासन के निर्देशानुसार विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम की लगभग 55 महिला सदस्यों के साथ ही स्वय सहायता समूह की दीदिया, पंचगण एव ग्रामीणजन उपस्थिति हुए, इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच विनय रामबक्स माझी द्वारा शुभकामनाए प्रेषित कर औपचारिक शुरुआत की गई, सचिव परमानंद श्याग द्वारा ग्राम सभा के प्रस्तावित एजेंडा अनुसार स्वच्छता, पर्यावरण एव जलसंरक्षण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसी उद्देश्य से ग्रामीणों से पानी बचाओ एव पर्यावरण संरक्षण हेतु कचरा प्रबंधन एव प्लास्टिक मुक्त ग्राम बनाने हेतु प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने उसका उचित निस्पादन किए जाने हेतु अनुरोध किया गया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तर्गत जनपद पंचायत खिरकिया से उपस्थिति ब्लाक समन्वयक हरिशंकर मालवीय द्वारा स्वच्छता संवाद के माध्यम से गांव की स्वच्छता में ग्रामीणों के सहयोग की अपेक्षा की गई स्वाछता कर, जलकर, प्रकाश कर समय से जमा करने एव ग्राम की स्वछता में योगदान देने की बात कही गई, साथ ही ग्राम पंचायत द्वारा लगाई गई। सामूदायिक कचरा पेटी, प्लास्टिक संग्रहण इकाई का उचित उपयोग कर ग्राम की स्वछता के स्तर में सुधार लाया जा सके, स्वच्छ ग्राम की परिकल्पना से ही स्वस्थ ग्राम एव सुंदर ग्राम का सपना साकार हो सकेगा एव महिला बाल विकास से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा संचालित शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा स्वास्थ्य विभाग से सी एच ओ मैडम द्वारा दस्तक अभियान में ग्रामिणो को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति होकर सहयोग करने हेतु अवगत करवाया गया। साथ ही राजस्व विभाग से पटवारी महोदय केशव शर्मा द्वारा किसान फार्मर आईडी एव खसरे को आधार से लिंक (आधार एव प्लाट केवायसी) कराने हेतु जनकारी प्रदाय की गई।