हरदा।पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा गुम नाबालिग बालक व बालिकाओ को दस्तयाब करने के निर्देश दिए गए थे,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा के नेतृत्व में थाना हंडिया की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग अपहृता दस्तयाब करने व आरोपी की गिरफ्तारी में सफलता प्राप्त की है।
दरअसल,मामला हंडिया थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर 23 को फरियादिया भूरेलाल पिता केशवराम कोरकू उम्र 35 साल निवासी बिछौलामाल ने रिपोर्ट कराई की मेरी नाबलिग लडकी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फुसला कर भगा ले गया है।हंडिया पुलिस ने रिपोर्ट पर अपराध क 394/23 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया था।दौरान विवेचना अपहर्ता व अज्ञात आरोपी की तलाशी व पतारसी के हर संभव प्रसाय किये गये।
जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक हरदा द्वारा अपहर्ता व अज्ञात आरोपी पर 3 हजार रुपये की ईनाम की घोषणा की गई।पुलिस ने मुखवीर सूचना तंत्र विकसित कर अपहर्ता व संदेही पंकज की पीथमपुर जिला इदौर में निलने पर थाना प्रभारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर पीथमपुर रवाना किया गया। जहाँ से अपहर्ता नाबालिग लडकी को हमराह लेकर व आरोपी गोरीशंकर उर्फ दीपक काजले पिता जगदीश काजले उम्र 21 साल निवासी बिछोला को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। अपहर्ता को दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। अपहर्ता के कथन के आधार प्रकरण आरोपी के विरुध्द धार 376 (2) एन, 366 भादवि 5एल/6 पाक्सो एक्ट का इजाफ कर आरोपी गोरीशंकर उर्फ दीपक काजले पिता जगदीश काजले उम्र 21 साल निवासी बिछोला पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित भावसार, उनि माया सरलाम सउनि नानकराम कुशवाह, प्रआर 08 ज्योत्सना वर्मा की विशेष भूमिका रही।

