हरदा।हंडिया पुलिस ने 55 हजार रुपए कीमत की 5.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पकड़ने में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
दरअसल,हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हंडिया अमित भावसार के नेतृत्व में थाना हंडिया की पुलिस टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रक्स 5.5 ग्राम मय बुलट मोटर साईकल के साथ आरोपी को पकडने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस ने दो आरोपियों के साथ बुलट वाहन भी किया जप्त
थाना हंडिया पुलिस को मुखबिर व्दारा सूचना प्राप्त हुई दो व्यक्ति काले रंग की बुलट मोटर सायकल से हरदा से कोलीपुरा टप्पर तरफ जा रहे है,उनके पास अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रक्स है।हंडिया थाना प्रभारी द्वारा टीम गठित कर रवाना की।पुलिस ने कोलीपुर टप्पर बेयर हाउस के पास घेरा बंदी कर पकडा।जिसे चैक करने पर बुलट मोटर साईकल के साथ 5.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रक्स जिसकी कीमत 55 हजार रुपये आकी गई।पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आयुष जाट पिता रमेश जाट उम्र 19 साल निवासी अतरसमा,वही,दूसरे आरोपी का नाम अंकित धोबी पिता भजन लाल धोबी उम्र 24 साल निवासी राजधानी कालोनी हरदा बताया गया।पुलिस ने मौके पर पंचनामा व जप्ती की कार्यवाही कर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क 271/24 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पांजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।वही,जप्त मशरूका का विवरण 5.5 ग्राम एमडी ड्रक्स कीमत 55 हजार रुपये बताई गई।साथ ही बुलट मोटर साइकिल की कीमत 2 लाख रुपए।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरी.अमित भावसार, सउनि नानकराम कुशवाह, प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर, 368 दीपक जाट, 191 भीमसिंह, आर. 86 नितेश, 212 सौरभ की सराहनीय भूमिका का रही।

