
हरदा। शनिवार को हंडिया थाना क्षेत्र के नयापुरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। नयापुरा गांव के पूर्व सरपंच पति रामदीन उर्फ कालू (35 वर्ष) का शव उनके ही बाड़े में बने टप्पर में लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है।
हंडिया थाना प्रभारी आरपी कवरेती ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची। ओर घटना स्थल की बारीकी से जांच कर घटना की जानकारी जुटा रही है। वही, शव का हरदा जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया गया। वही,मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि रात्रि साढ़े 10 बजे उनके पिता से उनकी बात हुई थी, कि वह उनके बाड़े में है। इसके बाद सुबह उनके बाड़े में पिता का शव लटका मिलने की घटना सामने आई। पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुचकर जांच पड़ताल में जुटी है।

घटना का विवरण:
रामदीन उर्फ कालू, पूर्व सरपंच के पति, का शव उनके बाड़े में बने टप्पर में लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही हंडिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।ओर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पंचनामा बनाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए हरदा जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सोप दिया।वही पुलिस ने मामला विवेचना में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल –
इधर, पुलिस सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस रामदीन के परिवार और गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह आत्महत्या है या हत्या। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
इस घटना से गांव में शोक की लहर-
रामदीन की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। ग्रामीण सदमे में हैं और घटना के बारे में जानकर दुखी हैं। लोग रामदीन के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

