हरदा- अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर,दो की मौके पर मौत

हरदा। सोमवार को दोपहर 1 बजे के करीब हरदा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पलासनेर सोयाबीन प्लांट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है।

जिसमे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिसमे बाइक पर दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। इधर, घटना की जानकारी लगते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान व एसआई मनीष चौधरी अमले के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा अभी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शवों को शव वाहन से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सिविल लाइन थाना एसआई मनीष चौधरी ने बताया कि बाईक सवार के रूप में अशोक और मुकुल की पहचान की गई है। ये नगांवा माल से हरदा आ रहे थे। मगर सड़क दुर्घटना में उनकी मोके पर मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Comment