10 मोटरसाइकिल, 3 लाख का मशरूका किया बरामद
पुलिस ने एक आदतन अपराधी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार

हरदा।पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देश में हरदा सिटी कोतवाली पुलिस चोरी की घटना व अपराधियों की धर पकड़ में लगी हुई थी।जिसमे हरदा थाना सिटी कोतवाली पुलिस को 3 चोरियो के मामले में बड़ी सफलता मिली है।
बता दे कि हरदा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरियां हुई थी।जिसमे हरदा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन चोरियो का खुलासा किया है।जिसमे हरदा के भाटपरेटिया गांव, दूसरी पैरासिटी कॉलोनी व एक अन्य जगह की चोरियां शामिल है।जिसमे पुलिस ने तीन लाख का माल मशरूका बरामद किया है। जिसमें सिटी थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने 10 चोरी हुई मोटरसाइकिल की बरामद
इसी तरह सिटी कोतवाली पुलिस ने 10 मोटरसाइकिल चोरियों की बरामद की है।जिसमे हरदा की 6 चोरी गई मोटर शामिल है।वही 4 अन्य चोरियां है।जिसमे 2 रायसेन की व 1 इंदौर जिले की ओर 1 अन्य जिले की शामिल है।
एक पिस्टल व कारतूस के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार
इधर मुखबिर की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने हरदा के हरदौल बाबा मंदिर के पास से एक आदतन अपराधी को एक अवैध देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस ने 25 आमर्स के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने मीडिया को बताया कि सिटी थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में 3 लाख रुपए का मसरूका बरामद किया है।उन्होंने कहा कि सिराली थाना क्षेत्र में हुई थी,चोरी जिसमे 2 पारधी आरोपी थाना सिराली एवं थाना छिपाबड़ मे पकड़ाये गिरमिट गैंग के मुख्य दो चोरो राजेन्द्र उर्फ फूटीम पिता जगदीश पारधी निवासी ग्राम धावड़ा घाट थाना शिवपुर, रामजीवन पिता कालीचरण चोहान उम्र.29 साल निवासी कुच्छी थाना किल्लोद से थाना हरदा की तीन चोरियो का खुलासा किया गया।
आरोपियों को पुलिस ने रिमांड लिया था,पूछताछ में उन्होंने हरदा क्षेत्र में चोरी होना कबूल किया। जिसमें 3 लाख रुपए का मसरूका बरामद की है।वही, हरदा क्षेत्र में 10 मोटरसाइकिल बरामद की है।जिसमें हरदा में 6 मोटरसाइकिल चोरी हुई थी,वही रायसेन में 2 ओर इन्दौर की 1 तो वही 1 अन्य जगह की है।इसके साथ ही सिटी कोतवाली पुलिस ने हरदा के हरदौल बाबा मंदिर के पास से एक युवक को एक अवैध देशी पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।जिसमे थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने 25 आमर्स के तहत मामला दर्ज किया।
गिरमिट गैंग के दो नकाबजनो से तीन चोरियों का खुलासा…
1.- थाना हरदा के अप.क्र. 269/24 धारा 457,380 भादवि मे चोरी गये मसरुका में से एक पांचाली हार, आठ (8) सोने के दाने, तीन चांदी की चेन एक जोड़ पायल, दोने चोरो से जप्त की गई
02- थाना हरदा के अप.क्र. 371/24 धारा 457,380 भादवि मे चोरी गये मसरुका मे से एक मंगल सूत्र, एक पैडल व सोने के 8 मोती एक सोने का छोटा पेंडल एक जोड़ चाँदी की हीरामनी, दो जोड़ चाँदी की रमझोल, एक चाँदी का करदोना, चाँदी के कमर के झुमके 02, दो चाँदी की चेन एक बड़ी एक छोटी, दो जोड़ चांदी की पायल दो चांदी के जूड़े (कड़े) जो आरोपियो से जप्त कीये गये
03- थाना हरदा के अप.क्र. 367/24 धारा 331 (4)305 (ए) बीएनएस मे चोरी गये मसरुका मे से एक सोने का पैडल, एक जोड़ सोने की टाप्स, दो जोड़ चाँदी की पायल, चादी के 02 नग बेले विछड़ी, 06 नग विछड़ी, 14 नगर विछिया, एक चाँदी का दीपक जो आरोपीयो से जप्त की
प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उपनिरी रिपुदमन,सनी सुरमाग्र्रावि, पी.आर.आर. 05 विजय प्रजापति, प्रआर.354 प्रो.354 दुर्गेश, प्र.आर. 259 कमलेश, प्रआर. 165 राकेश खोरासे, प्रआर.221 शेलेन्द्र धुर्वे, प्रआर.63 होटल, प्रआर. 217 करण, आर.326 बरिन्द्र राजपूत, आर. 114 रामनरेश गुर्जर, आर.238 दीपक, आर.268 ब्लूश आर. 69 रविश कामले, आर. 231 शरद बौरासी, आर. 51 हरप्रसाद, आर. चालक संजय चौहान और सायवर सैल हरदा के आर. लोकेश सातपुते की विशेष भूमिका रही है।

