हरदा- जिला स्तरीय एनएसएस उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हरदा। शनिवार को प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में जिला स्तरीय एनएसएस उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से मुख्य विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे राहुल परिहार कार्यक्रम समन्वयक मुक्त इकाई राष्ट्रीय सेवा योजना ने राष्ट्रीय सेवा योजना की संपूर्ण जानकारी दी तथा यह भी बताया कि एनएसएस के माध्यम से स्वयंसेवकों का व्यक्तित्व विकास होता है, नौकरी के अवसर प्राप्त होते हैं। संबोधन की अगली क्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ आनंद कुमार सक्सेना कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना ने स्वयंसेवकों और एनएसएस कार्यक्रम प्रभारियों को एनएसएस की गतिविधियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ- साथ सब छात्रों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में योगदान देता है। इसके साथ ही विद्यार्थी इससे न केवल अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं बल्कि अपने समाज, परिवार , संस्था एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ आर के विजय, पूर्व राज्य एनएसएस अधिकारी ने जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में नवीन कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन करते हुए एनएसएस के उद्देश्य, महत्व एवं इसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिकरवार ने अपने संबोधन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों को प्रेरित एवं प्रोत्साहित करते हुए एनएसएस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की एवं पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने हेतु मार्गदर्शन दिया।जिला स्तरीय उन्मुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से उपस्थित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम प्रभारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे तथा महाविद्यालय के छात्र इकाई प्रभारी डॉ राजेश कुमार गौर एवं छात्रा इकाई की प्रभारी डॉ आशा गायकवाड द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रशासकीय अधिकारी वी.के.बिछोतिया, डॉ धीरा शाह, डॉ संगीता बिले, डॉ प्रियंका राय, डॉ रविंद्र सोनपुर, मनीष परसाई, शितिका बरकले सहित महाविद्यालय की समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment