हरदा-कैदी की मौत के बाद परिजनों ने किया सड़क पर शव रख किया चक्का जाम

परिजनों ने पुलिस पर लगाया झूठे केस में फंसाने का आरोप…

हरदा। मंगलवार को सुबह एक कैदी की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया।मृतक के परिजनों को खबर लगने के बाद समाज के लोग जिला अस्पताल पहुचे। जहा, परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शहर में शव यात्रा निकालर कर शव को सिविल लाइन थाने के पास सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया।इस दौरान बिश्नोई समाज के लोगो ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए।समाज के लोग शव को लेकर एसपी ओर कलेक्टर से मिलने के लिए अड़े रहे।

शहर में शव यात्रा निकालकर परिजनों ने सड़क किया जाम

बता दे कि बीते दिनों हरदा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एमडी ड्रक्स मामले में तीन लोग को गिरफ्तार किए थे। जिसमें मृतक रामदयाल विश्नोई बेड़ी भी शामिल था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल भेजा था। इस मामले में पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने प्रेस वार्ता कर खुलासा भी किया था।इसके बाद आज मंगलवार को सुबह तबीयत बिगड़ने पर इलाज के दौरान कैदी की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है।परिजनों का कहना है कि मृतक रामदयाल बिश्नोई बीमार चल रहा था।परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाए कि पुलिस ने गलत तरीके से एमडी ड्रग्स पाउडर रखकर झूठी कार्रवाई की गई।

मृतक के बेटे ने लगाए आरोप,पुलिस ने झुटे केश में फसाया

मृतक के बेटे ने मीडिया के सामने कहा कि उनका पिता बीमार थे।पुलिस पहले भी घर आकर दवाब बना रही थी।इसके बाद पुलिस ने झूठा मामला बनाकर उनको जेल भेजा।समाज के लोगो ने कहा कि मृतक रामदयाल बिश्नोई ग्राम पंचायत बेड़ी का सरपंच था।ऐसे व्यक्ति को पुलिस ने झूठा मामला बनाकर जेल भेजा गया। परिजनों ने यह भी कहा कि पुलिस ने मनगन्त कहानी रच कर झूटी कार्रवाई की।जिसकी हम घोर निंदा करते है।परिजनों ने जांच कर दोषी पुलिसकर्मी पर उचित कार्रवाई की मांग की गई।इधर,पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद समाज के लोग माने ओर शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।

Leave a Comment