
हरदा। गुरुवार को हरदा के इंदौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्द नाक सड़क हादसा हुआ है। जिसमे तेज रफ्तार डम्फर चालक ने लापरवाही पूर्वक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना में पिता व 4 वर्षीय बच्ची भी बाल-बाल बच गए।
बता दे कि यह दर्दनाक हादसा दोपहर 11:30 बजे हंडिया थाना क्षेत्र के तलाई टप्पर और अबगांव कलां के पास पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ। गाडरापुर निवासी एक परिवार, जिसमें पति, पत्नी और 4 वर्षीय बच्ची शामिल है, एक बाइक पर सवार होकर कोलीपुरा टप्पर गांव में शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार डम्फर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 32 वर्षीय मनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तुरंत पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंडिया ले जाया गया। इसके बाद गम्भीर हालत को देखते हुए हरदा जिला अस्पताल भेज गया।, प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को भोपाल रेफर कर दिया। हादसे में महिला के पति और 4 वर्षीय बच्ची को मामूली चोटें आई। लेकिन इस हादसे मे महिला के पैर पर डम्फर का पहिया चढ़ने से महिला गम्भीर घायल हो गई।
हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश-
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने डम्फर को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। हंडिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डम्फर को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इधर, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डम्फर चालक तेज गति से लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और तेज गति से चलने वाले वाहनों पर नियंत्रण लगाने की बात कही।

