हरदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 लाख की अवैध शराब जब्त, दो गिरफ्तार

हरदा। सिराली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 75 पेटी अवैध शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के नेतृत्व में सिराली पुलिस ने ग्राम गहाल में एक मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान, पुलिस ने एक गुप्त कमरे से 75 पेटी अवैध शराब बरामद की। यह कमरा रसोई में गैस सिलेंडर के पीछे छिपा हुआ था। पुलिस ने मौके से शुभम लुनिया और रज्जाक को गिरफ्तार किया है। दोनों ग्राम गहाल के निवासी हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। इधर, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने बड़े शातिर तरीके से शराब छिपाई थी।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संदीप यादव, उनि गोपाल प्रसाद पाल, सउनि जितेन्द्र सिंह राजपूत, कमल किशोर मांझी, संजय शर्मा, भगवानदास यादव, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, जितेन्द्र पंवार आरक्षक मनमोहन यादव, सौरभ मिश्रा, अनुप उईके, रवि तिवारी, शुभम, कल्पना रघुवंशी शामिल थे।

Leave a Comment