हरदा में विश्व वेटलैंड दिवस पर पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

हरदा। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरदा में विश्व वेटलैंड दिवस 2 फरवरी 2025 के अवसर पर एक पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आद्र भूमि की भूमिका, महत्व और उसके संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करना था।

कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में इको क्लब की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के संयोजक चंद्र किशोर लोखंडे ने विद्यार्थियों को पर्यावरण नियोजन एवं संरक्षण के बारे में जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया, जिसमें पूजा मोहे ने प्रथम, इशिका जाट ने द्वितीय और मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरुण कुमार सिकरवार ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई और अपने संबोधन में आद्रभूमि के संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सुरक्षित जल स्रोतों के संरक्षण, स्थानीय समुदायों में सहयोग, शैक्षणिक पहल, विकास और पर्यावरण का संतुलन एवं सार्वजनिक भागीदारी के बारे में विस्तार से बताया।इस दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी व्ही के विछोतिया, डॉ. संगीता बिले, डॉ धीरा शाह, डॉ राकेश परस्ते, यशवंत अलावा, राजेश गौर, बृजेश शाक्य, डॉ पूनम गुर्जर, कन्हैयालाल मालवीय, डॉ सावेंद्र पटेल, डॉ अंजलि गुप्ता सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment