हरदा- पेंशन फोरम की त्रैमासिक बैठक शीघ्र बुलाने का मिला आश्वासन

हरदा। जिले के समस्त सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियो की लंबित पेंशन, अर्जित अवकाश के नगदीकरण और अन्य भुगतानों के शीघ्र निराकरण के लिए वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन जिला हरदा ने शुक्रवार को कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की।

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पी. सी. पोर्ते और प्रदेश मीडिया प्रभारी आर. बी. सगर सहित अन्य सदस्यों ने कलेक्टर को एक आवेदन सौंपा, जिसमें पेंशन फोरम की आवश्यक बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया था। कलेक्टर ने इस आवेदन को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही पेंशन फोरम की त्रैमासिक बैठक बुलाने का आश्वासन दिया है। इस बैठक से जिले के हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उम्मीद है कि उनकी लंबे समय से लंबित वित्तीय समस्याओं का समाधान हो सकेगा। एसोसिएशन ने इस पहल पर संतोष व्यक्त किया है और उम्मीद जताई है कि प्रशासन जल्द ही बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं का निवारण करेगा।

Leave a Comment