​हरदा पुलिस की कार्रवाई: 01 किलो 870 ग्राम अवैध मादक पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

​जिले के थाना क्षेत्र अंतर्गत नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में हरदा कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री शशांक के निर्देशन में थाना कोतवाली हरदा की टीम ने घेराबंदी कर एक आरोपी को अवैध अफीम डोडाचूरा और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ धर दबोचा।

​सूचना पर डगावानीमा पुलिया के पास घेराबंदी-

​जानकारी के अनुसार, 13 फरवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सोडलपुर की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर की होंडा साईन मोटरसाइकिल पर अवैध मादक पदार्थ लेकर हरदा की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने फोरलेन रोड स्थित डगावानीमा पुलिया के पास मोर्चा संभाला।

​तलाशी में मिला डोडाचूरा, मोटरसाइकिल भी ज़ब्त-

​घेराबंदी के दौरान पुलिस ने हुलिये के आधार पर संदिग्ध को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुशील पिता रामनारायण मालवीय (35 वर्ष) निवासी श्रीनगर कॉलोनी, हरदा बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 01 किलो 870 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी बाज़ार में कीमत लगभग 18,700/- आंकी गई है।

​साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर- ME4JC654BH7014573) भी ज़ब्त की गई है, जिसकी कीमत करीब 20,000/- है।

​एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज-

​पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना हरदा में अपराध क्रमांक 99/26, धारा 8/15 एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह खेप कहाँ से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था। फ़िलहाल पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

​सराहनीय भूमिका:

इस प्रभावी कार्रवाई में एएसआई जितेंद्र राजपूत, आरक्षक प्रदीप मालवीय एवं आरक्षक नीलेश पटेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment