शहर के चौक-चौराहा पर बुलेट वाहन का ध्वनि प्रदूषण नही थम रहा
हरदा।सोमवार को हरदा जिले में यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत फाटके की आवाज निकालने वाले मॉडिफाइड सायलेंसरो पर पुलिस ने कार्यवाही की गई। जिला यातायात पुलिस ने कठोर कदम उठाते हुए बुलडोजर चलाया और सायलेंसरो को नष्ट किया गया।फिर भी शहर में बुलेट वाहन का आतंग थमने का नाम नही ले रहा है।बता दे कि बुलेट वाहनों का शेर सपाटा आए दिन युवाओं में देखने को मिल रहा है।अगर बात हम हरदा शहर की करे तो आए दिन स्कूली बच्चे भी बुलेट वाहन का उपयोग करते शहर की सड़को देखे जा रहे है।लेकिन सम्बंधित पुलिस कोई करवाई नही करती।जिससे बच्चे व युवा सड़को पर बुलेट वाहनो को फ़र्राटे से ले जाते नजर आ रहे है।बताया जा रहा है कि पुलिस राजनीतिक व रसूकदार लोगो पर करवाई नही करती है।
पुलिस थानों के सामने से भी तेज फटाके फोड़ती जा रही बुलट
शहर में फटाके फोड़ती बुलेट बाइक तेज रफ्तार में शहर में देखी जा रही है।लेकिन पुलिस इन वाहन चालकों पर अंकुश नही लगा पा रही।पुलिस समय-समय पर कार्रवाई करती है।मगर कोई ठोस कार्रवाई नही होने के चलते वाहन चालको के हौसले बुलन्द है।जिससे बच्चे भी बुलेट वाहन स्कूल में ले जा रहे है।स्कुलो में स्कूल प्रबन्धन भी इस ओर ध्यान नही दे रहे है।जिससे बच्चे भी तेज वाहन चला रहे है।समय रहते इन वाहनो ओर बच्चो पर सख्ती से करवाई नही हुई तो बड़ा हादसा होने से इनकार नही किया जा सकता।आए दिन सड़को पर दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते है जा रहे है।मगर पुलिस सख्ती से काम नही करने के कारण इन लोगो पर करवाई नही हो पा रही है
इनका कहना…..
यातायात थाना प्रभारी संदीप सुनेश कहना है कि मनचले युवको द्वारा बुलेट में मॉडिफाईड सायलेंसर लगाकर फटाके की आवाज निकालते है जिनसे ध्वनि प्रदुषण के साथ साथ बुजुर्गों एवं बीमार व्यक्तियों को कॉफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।जिले में वरिष्ठ जनों से इसके संबंध में लगातार शिकायत भी मिल रही थी।इसलिए यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।35 बुलेट वाहन के मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई करते हुए साइलेंसर को नष्ट किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

