हरदा-एसपी कार्यालय का भीम आर्मी संगठन ने किया घेराव

पुलिस और भीम आर्मी के बीच हुई नोक-झोक

हरदा।गत दिवस हरदा सिटी थाना पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल द्वारा गुलाब सिटी निवासी महिला के साथ जबरदस्ती का प्रयास करने और मामले में काउंटर केस दर्ज करने के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी द्वारा एसपी कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। भीम आर्मी ने 5 दिनों के भीतर एफआईआर वापस लेने की मांग की है। अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

भीम आर्मी के संभागीय अध्यक्ष महेंद्र काशिव ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़ित महिला के पति के विरुद्ध षडयंत्रपूर्वक केस दर्ज किया है। इसके विरोध में एसपी कार्यालय का घेराव किया है।उन्होंने कहा कि हेडकांस्टेबल को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नही किया है। वह आज भी वर्दी पर है। आरोपी खुलेआम घूम रहा है।काशिव ने कहा कि मात्र पुतला दहन करने पर हमें धारा 151 में जेल भेज दिया। लेकिन विभाग के पुलिसकर्मी को अरेस्ट नही किया गया।वही पुलिस की नोकझोंक के दौरान काशिव ने पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां प्रशासन निकम्मा है। पुलिस को हफ्ता जाता है। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। हमें मजबूरन धरना आंदोलन करना पड़ता है।वही नोक झोक के दौरान पुलिस ने कहा कि आप प्रमाण दे।

इधर, मौके पर उपस्थित विभाग के डीएसपी सुनील लाटा से जब मीडिया धरने को लेकर बात कि तो उन्होंने कहा कि हमने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ महिला थाना में एफआईआर कायम कर ली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

इधर धरना प्रदर्शन के दौरान संगठन ने नारेबाजी करते एसपी हरदा मुर्दाबाद के नारे लगाए। इससे नाराज पुलिस कर्मी आक्रोशित हो उठे ओर लाठी चार्ज करने ही वाले थे।लेकिन अधिकारियों के आदेश न होने के कारण व मौके पर समझाइश देकर मामला शांत हुआ।

संगठन की 5 दिनों में गलत एफआईआर वापस की मांग

बता दे कि कलेक्ट्रेट गेट पर भीम आर्मी व अन्य संगठन द्वारा काफी देर तक धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जमकर नारेबाजी की गई। इससे हालात बिगड़ते देख पुलिस प्रशासन द्वारा लाठी चार्ज करने की तैयारी कर ली गई थी। मगर सक्षम अधिकारियों से आदेश न होने के कारण इसका इस्तेमाल नहीं हुआ।हालांकि पुलिस के आश्वासन के बाद संगठन ने धरना समाप्त किया।वही पुलिस प्रशासन को 5 दिन की चेतावनी दी।एफआईआर वापस नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में भीम आर्मी व जयस संगठन ओर पुलिस प्रशासन मौजूद था।

Leave a Comment