एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम किया था घोषित

हरदा।विगत तीन वर्ष पूर्व नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र जिले के जालना से गिरफ्तार किया है।बता दे कि हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने फरार आरोपी प्रवीण उईके को गिरफ्तार करने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।वही,आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था।हालांकि पुलिस आरोपी की जगह-जगह तलाश कर रही थी। पुलिस को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम महाराष्ट्र जिले के जालना पहुंची।जहाँ,आरोपी डेयरी में कार्य कर रहा था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हरदा लाया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने मीडिया को बताया कि महिला थाना प्रभारी अंजना पाटिल व सायबर सेल हरदा, थाना कोतवाली एवं महिला थाना हरदा की संयुक्त पुलिस टीम एसआई रिपुदमन सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक परमजीत सिंह आर शरद बौरासी ने महाराष्ट्र के जालना जिले में होने की सूचना पर टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
महिला थाना हरदा में दिनांक 24 अगस्त 2022 को पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 94/22 धारा 376 (2) (एन) का कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया था।इसके बाद मामले में आरोपी प्रवीण उईके पिता भागीरथ उईके उम्र 25 साल निवासी पटाल्दा थाना सिराली घटना दिनांक से फरार चल रहा था। जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतारसी की जा रही थी।इस मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी का पता महाराष्ट्र में होने से पुलिस टीम को रवाना किया था, आरोपी को पुलिस की भनक लगने पर फरार होने की पूरी संभावना थी।लेकिन पुलिस टीम द्वारा अपना हुलिया आमजन जैसा कर लगातार आरोपी के ठिकानों पर नजर रखकर आरोपी को अभिरक्षा में लेकर महिला थाना लेकर आए है।जिसकी गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय पेश किया।जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया

