हरदा।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारुवा में बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम विधायक डॉ. दोगने द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात फीता काट कर बाल मेले का शुभारंभ किया गया एवं स्कूली बच्चों का उत्साह वर्धन किया।

बाल मेले में स्कूली बच्चों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों के इंस्टाल लगाए गए।जिसका समस्त लोगों द्वारा जमकर लुफ्त उठाया गया।इस दौरान शासकीय उ.मा.वि. चारुवा की प्राचार्य ज्योति वर्मा सहित समस्त स्कूल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य नागरिकजन उपस्थित थे।

