
हरदा। मध्यप्रदेश के हरदा में बघेल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ठीक पहले दो अज्ञात उपद्रवियों ने अस्पताल परिसर में हंगामा मचाया। अस्पताल प्रबंधन ने सिटी कोतवाली थाने में इस घटना की FIR दर्ज कराई है और पुलिस से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।
बता दे कि घटना 29 मार्च की रात लगभग 1:25 बजे हुई, जब दो अज्ञात व्यक्ति बिना नंबर प्लेट वाली ओमनी कार में अस्पताल परिसर में दाखिल हुए। अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार, उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों के बारे में पूछताछ की और फिर उपमुख्यमंत्री और बीएचआरसी ग्रुप के निदेशक डॉ. विशाल सिंह बघेल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की। उन्होंने डॉ. बघेल को धमकी भी दी और कहा कि वे उन्हें जमीन में गाड़ देंगे।
जब अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें शांत करने की कोशिश की, तो उन्होंने उनके साथ बदतमीजी की और उन्हें देख लेने की धमकी दी। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उन्होंने अगले दिन उपमुख्यमंत्री के कार्यक्रम को बाधित नहीं करने के लिए तुरंत पुलिस को सूचित नहीं किया। हालांकि, उन्होंने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

इधर,हरदा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए काम कर रही है। घटना 29 मार्च, 2025 समय रात्रि 1:25 बजे स्थान बघेल हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, हरदा जिसमे दो अज्ञात आरोपी बताए जा रहे है।जसमे वाहन बिना नंबर प्लेट वाली ओमनी कार थी। इधर,अस्पताल प्रबंधन की मांग है कि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।वही,आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।हरदा पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन को आश्वासन दिया है कि वे मामले की गहन जांच करेंगे और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करेंगे।

