
राजेंद्र बिल्लौरे,हरदा।
मध्यप्रदेश के हरदा जिले में प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के सपनों को नई उड़ान मिलने वाली है। जिला पंचायत के निर्देशन में ग्राम पंचायतों में चलाया गया विशेष सत्यापन अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस अभियान के तहत ‘चेकर्स’ ने घर-घर जाकर हितग्राहियों की सूची के आधार पर भौतिक सत्यापन और जियो-टैगिंग (फोटो) का कार्य पूर्ण किया।जिसमे प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों ने चेकर्स का आभार व्यक्त किया।
पलासनेर और बीड़ में तेजी से हुआ कार्य-
जनपद पंचायत हरदा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पलासनेर और बीड़ में सत्यापन कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया गया। पलासनेर पूर्व में ग्राम रोजगार सहायक द्वारा 224 हितग्राहियों का सर्वे किया गया था, जिनके नाम सूची में आने के बाद अब सत्यापन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।इसी तरह बीड़ ग्राम में यहाँ कुल 90 में से 89 हितग्राहियों का सत्यापन कार्य पूर्ण हो चुका है।

तकनीकी बाधा के कारण एक हितग्राही का कार्य शेष-
सत्यापन अधिकारी (चेकर) पतीराम सोलंकी ने बताया कि बीड़ ग्राम के एक हितग्राही, सत्यनारायण भूसारे का पोर्टल लॉगिन में तकनीकी समस्या आने के कारण फिलहाल सत्यापन नहीं हो सका है। इस संबंध में जनपद और जिला पंचायत के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। आवास प्रभारी के नेतृत्व में जल्द ही पोर्टल की समस्या सुधार कर शेष रहा सत्यापन भी पूरा कर लिया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार-
सत्यापन कार्य पूर्ण होने और पक्का आवास मिलने की उम्मीद जागने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।वही,इधर पात्र हितग्राहियों ने खुशी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अधिकारियों के मार्गदर्शन में पारदर्शिता के साथ चल रहे इस कार्य ने शासन की योजनाओं के प्रति जनता का विश्वास और बढ़ाया है।इस दौरान पतिराम सोलंकी चेकर्स,ग्राम के विनोद सांगोले,महेंद्र नागले, आबिद खान व अनिल चौरसिया मौजूद थे।

