
दो आरोपी समेत 10 लाख 70 हजार रुपये बरामद
हरदा। जिले की रहटगांव पुलिस ने अपनी मुस्तैदी दिखाते हुए एक बड़े चोरी के मामले का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है।
बता दे कि पुलिस ने न सिर्फ दो आरोपियों को धर दबोचा, बल्कि चोरी हुआ लगभग 11 लाख रुपये का पूरा माल भी बरामद कर लिया है। रहटगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चोरी हुई 10 लाख 70 हजार रुपये की पूरी राशि भी बरामद कर ली है। यह घटना 19 जुलाई 2025 की देर रात, बैतूल जिले के मांडवी निवासी मोहित राठौर ने रहटगांव थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। मोहित अपने ड्राइवर शेख समीर के साथ अपने आईशर ट्रक से मूंग और मक्का बेचकर वापस लौट रहे थे। उनके पास 10 लाख 70 हजार रुपये नकद थे, जिन्हें उन्होंने एक काले बैग में ट्रक की सीट के पीछे रखा हुआ था। जब वे टेमागांव के पास NH47 स्थित श्री गुरु गजानन ढाबा पर खाना खाने रुके, तो इसी दौरान किसी अज्ञात शख्स ने मौका पाकर पैसों से भरा बैग चुरा लिया। मोहित की शिकायत पर रहटगांव थाने में मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू की गई।

बता दे कि चोरी की सूचना मिलते ही, टिमरनी के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रहटगांव थाना और साइबर सेल की एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने फरियादी मोहित से विस्तार से पूछताछ की और ड्राइवर शेख समीर पर भी संदेह जताया।तकनीकी पड़ताल और कड़ी पूछताछ के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पता चला कि ट्रक ड्राइवर शेख समीर ने ही अपने दोस्त साहिल शेख के साथ मिलकर चोरी की पूरी योजना बनाई थी। साहिल ने ही मौका देखकर ट्रक से पैसे चुराए थे।
पुलिस ने ड्राइवर समीर की निशानदेही पर तुरंत छापा मारा और दूसरे आरोपी साहिल को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और पैसों से भरा बैग भी बरामद कर लिया है। अच्छी बात यह है कि कुल 10 लाख 70 हजार रुपये में से आरोपियों ने सिर्फ 1400 रुपये ही खर्च किए थे और बाकी की पूरी राशि पुलिस ने विधिवत जब्त कर ली है।इधर, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में इस पूरे ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।
विशेष भूमिका-
इस सफल ऑपरेशन में एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया, थाना प्रभारी रहटगांव उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, साइबर सेल से उनि उमेश ठाकुर, उनि संतोष बामने, सउनि जगन युवने, प्र.आर. देवेन्द्र राव, प्र.आर. 364 राममोहन चिचाम, प्र.आर. बुदेश, आर. 291 अर्जुन लौवंशी, आर. 167 लोकेश, आर. कमलेश, आर. मनोज, आर. 57 सोनू और आर. राकेश पटेल हरदा की अहम भूमिका रही।

