हरदा: यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए चलाया विशेष अभियान

राजेंद्र बिल्लौरे,हरदा।

मध्यप्रदेश के हरदा जिले से पुलिस की सराहनीय पहल देखने मे आई है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और कीमती जिंदगियों को बचाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने एक अनूठा और सख्त अभियान शुरू किया है। पुलिस मुख्यालय, पी.टी.आर.आई. (पुलिस ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट) के निर्देशों के अनुसार, यह विशेष अभियान सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने पर केंद्रित है।

​इस अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक शशांक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्गदर्शन में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। यातायात थाना प्रभारी उमेश ठाकुर और उनकी टीम ने न सिर्फ यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करवाया, बल्कि एक रचनात्मक पहल भी की।

रिफ्लेक्टर लगे मवेशी: रात के अंधेरे में मददगार-

बता दे कि ​अभियान के दौरान, पुलिसकर्मियों ने सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशियों के गले में रिफ्लेक्टर बेल्ट पहनाए। यह पहल इसलिए की गई ताकि रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही मवेशी दिखाई दें और वे समय रहते अपनी गाड़ी की रफ्तार कम कर सकें। इस कदम से मवेशियों से होने वाली दुर्घटनाओं में भारी कमी आने की उम्मीद है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई-

​जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ, पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर भी शिकंजा कसा है। यातायात पुलिस ने जांच अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन नही करने वाले वाहन चालको पर चालानी कार्रवाई की। इस दौरान, कुल 230 चालान किए गए और 13,000 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया। ​

Leave a Comment