कालकुंड के सचिव को कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

हरदा। बीते दिनों हरदा जिले के जनपद पंचायत खिरकिया के ग्राम भट्टपुरा में मुख्यमंत्री निकाह कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने के लिए ग्राम पंचायत कालकुंड के सचिव रामजीवन सिंगवाने को 26 जनवरी 2025 गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर आदित्य सिंह ने प्रभारी मंत्री विश्वास सारण के साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर आदित्य सिंह ने जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के अच्छे कार्य को देखते हुए 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

Leave a Comment