कतिया समाज विकास महासभा का हुआ आयोजन, मध्यप्रदेश के नवीन कार्यकारणी पदो पर पदाधिकारी हुए नियुक्त

पदाधिकारियों ने ली समाज सेवा करने की शपथ…

हरदा।कतिया समाज विकास महासभा मध्यप्रदेश के नवीन कार्यकारणी पदो पर नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन स्थानीय रेलवे संस्थान हरदा मे संपन्न हुआ।जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए सोहनलाल बिल्लोरे नर्मदापुरम, कार्यकारी अध्यक्ष सोहनदास उमरिया भोपाल, प्रदेश उपाध्यक्ष बी पी काजवे पीथमपुर , प्रदेश सचिव महेश चौरसिया पटेल हरदा, संयुक्त सचिव सखाराम उमरिया तथा कोषाध्यक्ष पद पर शिवदयाल कुल्हारे द्वारा सामाजिक कार्यों के प्रति निष्ठवान रहकर तन मन धन से कार्य करने हेतु शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे सुरेश सेजकर भोपाल रिटायर्ड प्रमुख अभियंता नगरीय प्रशासन विभाग एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश कुल्हारे द्वारा की गई।कार्यक्रम मे प्रदेश से करीब एक हजार सामाजिक लोग शामिल हुए।इस दौरान कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही।

Leave a Comment