​कोटवार संघ ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन: लंबित घोषणाओं और वेतन विसंगतियों को लेकर उठाई आवाज

राजेंद्र बिल्लौरे,हरदा।

​मध्यप्रदेश कोटवार संघ, जिला इकाई हरदा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा पूर्व में की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन और कोटवारों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु शुक्रवार को नायब तहसीलदार को जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

जिलाध्यक्ष रामकिशन रोखड़े के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में कोटवारों ने स्पष्ट किया कि शासन के स्पष्ट आदेशों के बावजूद जिले में उनका पालन नहीं हो रहा है।

​प्रमुख मांगें और लंबित आदेश-

​ज्ञापन के माध्यम से कोटवार संघ ने बिंदुओं पर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।जिसमे ​वेतन वृद्धि और एरियर व 1 अक्टूबर 2023 के आदेशानुसार कोटवारों के वेतन में प्रतिवर्ष 500 रुपये की वृद्धि की जानी थी। संघ का कहना है कि हरदा जिले में इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने 1 अप्रैल 2024 से अब तक का बकाया एरियर तुरंत भुगतान करने की मांग की है।

कोटवार संघ ने कहा कि सेवामुक्त होने वाले कोटवारों को 1 लाख रुपये की राशि देने का आदेश 5 अक्टूबर 2023 जारी हुआ था, जो अब तक अप्राप्त है। साथ ही, सेवानिवृत्त कोटवारों के परिजनों की नियुक्ति के मामलों को समय सीमा में निराकृत करने का आग्रह किया गया है।

​CUG सिम और वर्दी भत्ता:

कोटवारों ने मांग की है कि शासकीय आदेशों के तहत उन्हें CUG मोबाइल सिम, रिचार्ज की सुविधा और वर्दी की राशि सीधे उनके खातों में डाली जाए।​स्वास्थ्य बीमा मात्र 2 रुपये में होने वाले स्वास्थ्य बीमा के आदेश को जिले में प्रभावी रूप से लागू करने की बात कही गई है। साथ ही ​किसान आईडी जिन कोटवारों के पास सेवा भूमि है, उनकी ‘फार्मर आईडी’ बनवाने की मांग की गई है ताकि उन्हें खाद-बीज के टोकन प्राप्त करने और फसल बेचने में समस्या न हो।

​वेतन में देरी और 62 वर्ष की आयु का मुद्दा-

​संघ ने नायब तहसीलदार को अवगत कराया कि वर्तमान में कोटवारों का वेतन माह की 10 से 15 तारीख तक आता है, जिसे हर माह की 1 तारीख को करने के आदेश दिए जाएं। इसके अलावा, जिन कोटवारों की आयु 62 वर्ष से अधिक हो गई है, उनका वेतन बिना किसी पूर्व सूचना के रोक दिया जाता है। संघ ने मांग की है कि ऐसे कोटवारों का रुका हुआ वेतन तत्काल जारी किया जाए। इधर, नायब तहसीलदार भगवानदास तमखानिया ने कहा कि हमें पटवारी संघ का ज्ञापन प्राप्त हुआ है। हम इस ज्ञापन को प्रेषित करेंगे

​ये रहे उपस्थित

​इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामकिशन रोखड़े, जिला उपाध्यक्ष महेश भैंसारे, सचिव मुकेश लोकरे, संरक्षक ओमप्रकाश देवड़ा, सह-सचिव देवलाल कुल्हारे, महामंत्री तोताराम सेजकर सहित बड़ी संख्या में जिले के कोटवार उपस्थित रहे।

Leave a Comment