
जिले के कोटवारों को नही मिल रहा बढ़ा हुआ मानदेय…
हरदा।जिला कोटवार संघ के सदस्य शुक्रवार को हरदा कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में पहुचे।जहा, उन्होंने संयुक्त कलेक्टर सतीश राय को कलेक्टर के नाम 4 सूत्रीय मांग का एक ज्ञापन सौंपा। जिसमे उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुसार हर साल 500 रुपए का मानदेय बढ़ाने के साथ- साथ कोटवारों कि सेवानिवृत्त पर 1 लाख रुपए देने, सीयूजी सिम व रिचार्ज, इसके साथ ही 2007 में मुख्यमंत्री द्वारा मालगुजारी भूमि का मालिका हक व कोटवारों की मालगुजारी भूमि की फार्ममर आईडी एव केवायसी के आदेश सहित की मांग रखी।
1 अक्टूबर 2023 को हुए थे आदेश जारी – उपाध्यक्ष
जिला कोटवार संघ के उपाध्यक्ष सुशील पांडे ने बताया कि जिले में करीब 400 से अधिक कोटवार हैं। कोटवारों के हित में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोटवारों का मानदेय हर साल 500 रुपए बढ़ाने की घोषणा की थी, उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर 2023 को इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए, उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में यह आदेश हो चुके हैं।लेकिन हरदा जिले की तहसीलों में आज दिनांक तक भी कोटवारों का मानदेय नहीं बढ़ाया गया।उन्होंने मांग की जल्द ही कोटवारों का मानदेय बढ़ाया जाए। इसके साथ ही अन्य मांगों पर भी ध्यान देने की बात कही।
इधर, सयुंक्त कलेक्टर सतीश राय कहा कि हमे कोटवार संघ का ज्ञापन मिला है। जिसमे वार्षिक वृद्धि सम्बंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है। जो शासन के निर्देश हैं। उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने इस दौरान कलेक्ट्रेट कार्यालय में बड़ी संख्या में कोटवार संघ मौजूद रहा।

