
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरूवार को निधन हो गया। उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। दरअसल, उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वह आपातकालीन विभाग में भर्ती थे। उनकी मौत पर राजनीतिक हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है।
मनमोहन सिंह देश के वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री के साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके है। उनके निधन की खबर से देश के सभी राजनीतिक दलों में शोक व्याप्त है।

