हरदा।पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तथा एसडीओपी टिमरनी के निर्देशन में पुलिस बल थाना रहटगांव ने 1 दिसम्बर 24 को गठित टीम द्वारा कर्नाटक राज्य से 14 बंधुआ मजदूरो को रेस्क्यू कर 3 दिसम्बर 24 को वापस लाकर उनके घर छोडने में रहटगांव थाना पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की है।

रहटगांव पुलिस ने 14 बंधुआ मजदूरो को कर्नाटक से किया रेस्क्यू
1 दिसंबर 24 को फरियादी खेमराज पिता गंगाराम कलम उम्र 25 साल निवासी ग्राम दीदमदा ने पुलिस अधीक्षक हरदा को एक शिकायत की गई।जिसमे शिकायत में फरियादी द्वारा बताया कि उसके परिवार के पिता गंगाराम कलाम, मां शांति बाई कलाम, भाई भूपेंद्र कलाम, मामा सुखदेव, मामी रामवती बाई, सरला बाई, कमलेश कोरकू को गांव से मजदूरी करने के लिए ठेकेदार द्वारा कर्नाटक राज्य के सिंदगी गांव में लेकर गए थे गांव में गन्ना कटाई का कार्म जबरदस्ती कर रहे थे और अपने गांव वापस नहीं आने दे रहे थे।जिसकी शिकायत पर पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने गंभीरता लेते हुए थाना रहटगांव से टीम गठित कर उप निरीक्षक संतोष वामने, प्रधान आरक्षक विजय उइके, आरक्षक मेतू की टीम को कर्नाटक राज्य भेज कर ग्राम दीदमदा के 08 मजदूर व धुंधरी के 06 मजदूरों का रेस्क्यू कर मजदूरों दिनांक 3 दिसंबर 24 को सकुशल फरियादी खेमराज को सुपुर्द कर उनके गांव ग्राम दीदमदा व धुंधरी छुड़वाया गया।इस टीम की रही रही भूमिका जिसमे थाना प्रभारी उनि मानवेन्द्र सिंह भदौरिया, उप निरीक्षक संतोष वामने, प्रधान आरक्षक विजय उइके, आरक्षक मेतू की मुख्य भूमिका रही।

