रहटगांव-विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा निकाली विशाल शौर्य यात्रा

हरदा।विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल रहटगांव तहसील के द्वारा सोमवार को नगर में विशाल शौर्य संचलन यात्रा एवं धर्मसभा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रांत से पधारे दीपक राज सोनी,विभाग के संगठन मंत्री वीर सिंह ने सभा को संबोधित किया गया।इसके साथ दीपकराज सोनी ने शौर्य का महत्व बताया गया और शौर्य यात्रा किस लिए निकल जाती है यह भी बताया गया। शौर्य में हिंदू मुस्लिम एकता का भी परिचय दिया गया।मदरसा के पास मुस्लिम वर्ग के लोगों ने बच्चों के द्वारा भी पुष्प वर्षा की गई।जिसमे शौर्य यात्रा में छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल हुए,विभिन्न गांव से बजरंग दल के कार्यकर्ता पधारे। बजरंग दल तहसील अध्यक्ष विनय पटेल गौर ने बताया कि एक बच्चा जिसकी उम्र 8 साल थी,उस बच्चे की चप्पल टूटने के बाद भी शौर्य यात्रा में चल रहा था।शौर्य यात्रा में करीब 15 गांव के लोगों और लगभग 450 से 500 की संख्या में लोग थे, इस दौरान पुलिस प्रशासन का भी अच्छा सहयोग रहा।

इधर,रहटगांव थाना प्रभारी मानवेंद्र भदौरिया भी टीम के साथ मौजूद रहे। इस दौरान विभाग संयोजक श्रीकांत पटेल, प्रांत सेवा प्रमुख भवानी सिंह,जिला अध्यक्ष हरिदास झुरिया,जिला अध्यक्ष गिरजा शंकर राजपूत, जिला उपाध्यक्ष रानू तिवारी, रहटगांव प्रखंड अध्यक्ष नवीन गौर, नितिन, ललित, शुभांशु, कपिल, रितिक,मोहित, प्रथम,अभिषेक, सागर एवं उन बजरंग दल कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment