राजस्थान के बांसवाड़ा सांसद राजकुमार रोत पहुचे हरदा,बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण

हरदा।रविवार को दोपहर 2 बजे करीब राजस्थान के बांसवाड़ा लोकसभा सांसद भारत आदिवासी पार्टी के राजकुमार रोत हरदा पहुंचे।हरदा जिले के टिमरनी तहसील के ग्राम कचनार में आदिवासी संस्कृति महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।इस दौरान राजस्थान के बांसवाड़ा लोकसभा सांसद सबसे पहले हरदा अंबेडकर चौक पर संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।इसके साथ ही एससी-एसटी,भीम आर्मी व जयस संगठनों ने अंबेडकर चौक पर कार्यकर्ताओं के द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

सांसद रोत से चर्चा करते एससी-एसटी व अन्य संगठन

सांसद रोत ने मीडिया से चर्चा कर कहा आए दिन मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों पर लगातार अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने सरकार एवं विपक्षीय कांग्रेस पर भी तंज कसा।रोत ने कहां की विपक्ष भी मजबूत नहीं है,जो कि जनहित की मुद्दों को विधानसभा में मजबूती के साथ रखे।विगत दिनों मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की सैलाना विधायक कमलेश डोडियार पर भी एफआईआर दर्ज की गई।लेकिन विपक्ष ने किसी प्रकार की कोई बात नहीं रखी।मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था बीजेपी के इसरों पर चल रही है।ऐसे सरकार एवं कांग्रेस पर कहीं गंभीर आरोप लगाए।इस मौके पर स्वागत करते समय उपस्थित राहुल पवारे एससी-एसटी युवा संघ अध्यक्ष,महेंद्र काशिव मेहरा भीम आर्मी संभागीय अध्यक्ष,भारत आदिवासी पार्टी जिला अध्यक्ष देवीसिंह परते, जयस जिला उपाध्यक्ष राजेश कर्मा,भीम आर्मी जिला अध्यक्ष पंकज गार्गे,अनिल चौहान,अमर कलम,राम ओसले, बालकदास ऊईके, राहुल हुरमाले, विक्रम कलम, राकेश काकडे,सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment