नियमों के उल्घन करने वाले चालकों पर चालान कर समन शुल्क वसूला

हरदा। यातायात पुलिस ने स्कूली वाहनों की सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित कराने यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान के तहत सोमवार को यातायात थाना हरदा ने जागरूकता अभियान के तहत स्कूली बसों एवं वेन के चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। थाना यातायात प्रभारी संदीप सुरेश ने बताया कि स्कूली वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने एवं उक्त वाहनों में प्रमुख दस्तावेज में बीमा,फिटनेस,चालक का लाइसेंस, वाहन का पॉल्यूशन सर्टिफिकेट,फर्स्ट एड बॉक्स,अग्नि समन यंत्र आदि की जांच की गई।

यातायात पुलिस ने 8 बस व 4 वेन को चेक करने पर 6 बसों व वेन में दस्तावेज संबंधी कमी पाए जाने पर उक्त वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। जिसमें यातायात पुलिस ने 3 हजार रुपए समन शुल्क किया गया।यातायात पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग करते हुए।यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 09 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुये 4 हजार 1 सौ रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।

