हरदा। प्रदेश वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन के आह्वान पर एसोसिएशन की जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौपा।जिसमे सेवानिवृत्त कर्मचारियों पेंशनरों की विभिन्न मांगों के निराकरण करने हेतु मांग पत्र सौंपते हुये आशा की जाती है कि आप वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों की वाजिव मांगो को मानकर पेंशनरों को राहत एवं संवल प्रदान करेंगे।प्रकाशचन्द्र पोर्ते अध्यक्ष के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया।
वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स की निम्नानुसार मांग-
- केंद्र के अनुरूप उसी तिथि से पेंशनरों को भी महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाये।
- अभी तक का पिछला बकाया एरियर राशि का भुगतान भी किया जावें।
- धारा 49 (6) को शीघ्र ही समाप्त किया जावे।
- 30 जून से 31 दिसंबर को सेवा निवृत्त हुए कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जावे।
- सेवा निवृत्त वरिष्ठ नागरिक कर्मचारियों को निःशुल्क चिकित्सा इलाज की सुविधा दी जावे।
- सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आयकार मे पूर्णतः छुट दी जावें।
- सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वरिष्ठ नागरिको को पूर्व की भांति ट्रेन मे रेल्वे कंसेसन दिया जावे ।
- शिक्षको के अर्जित अवकाश का नगदीकरण की समस्या का शीघ्र ही निराकरण किया जावे।
- पेंशनर कर्मचारियों को भी जुलाई 23 से ओर जनवरी 24 से मिलने वाले -DA की शेष राशि का शीघ्र भुगतान किया जावे।
- पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणानुसार 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले समस्त शिक्षको को चतुर्थ समयमान वेतनमान दिया जावे।
- वर्ष 2008 के बाद वाले शिक्षकों के अर्जित अवकाश प्रकरण आयुक्त कार्यालय में अनुमति बावत् लंबित है शीघ्र ही अनुमति संबंधी कार्यवाही प्रारंभ की जावे।
- 62 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों को भी आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज प्रदान किया जावे।
- सेवारत शासकीय लोक सेवको को भी ओपीएस का लाभ दिया जावे।

ये रहें उपस्थित….
इस दौरान ज्ञापन सौंपे जाने के अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मुकाती, संभागीय अध्यक्ष जीआर गौर, संभागीय उपाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद गौर, संभागीय सचिव रमेश कुमार मर्सकोले, जिला संरक्षक रामकृष्ण बघेल, कोषाध्यक्ष हरिराम मंडराई, जिला मिडिया प्रभारी बीएल गुर्जर, संरक्षक महिला प्रकोष्ठ श्रीमति कमला सोनी, महिला प्रकोष्ठ जिला प्रभारी श्रीमति मालती पालीवाल, हरदा तहसील अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार बाँके, टिमरनी तहसील अध्यक्ष उमेश कुमार चौहान, सिराली तहसील उपाध्यक्ष गीता प्रसाद विश्वकर्मा, तहसील खिरकिया उपाध्यक्ष तुषार राय, तहसील सचिव भागीरथ प्रसाद गौर, रहटगाँव तहसील उपाध्यक्ष युसूफ खान, हंडिया से प्रताप खत्री, पीएन तिवारी, मोहन लाल पाटिल, महेश पुनासे, डीसी पाटिल, ओपी धनकर, प्रभु दयाल गौर, विनोद उपाध्याय, ओपी दुबे, जानकी प्रसाद गौर, सुभाष शुक्ला, पीसी विले, जलदार बॉडीवा, अनिल विल्लोरे, फुल्लू चावरे, दीपक दुबे आदि उपस्थिति थे।
ये भी पढ़ें- यातायात पुलिस ने मॉडिफाईड सायलेंसर एवं ब्लैक फिल्म वाहनों पर की चालानी कार्रवाई

