शिक्षा के क्षेत्र में हरदा का परचम: “एक्सेल हाइट्स स्कूल” को मिला राष्ट्रीय सम्मान

हरदा। हरदा जिले के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि स्थानीय “एक्सेल हाइट्स स्कूल” को नेशनल स्कूल अवार्ड्स 2025 में मध्यप्रदेश का सर्वाधिक तकनीकी रूप से उन्नत विद्यालय घोषित किया गया है। यह सम्मान स्कूल द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अपनाई गई आधुनिक और तकनीकी पद्धतियों का प्रमाण है।

बता दे कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार आज नई दिल्ली के रेडिसन ब्लू, द्वारका में आयोजित एक भव्य समारोह में स्कूल के संचालक श्री संकल्प जैन को प्रदान किया गया। इस समारोह में देशभर के कई चुनिंदा शिक्षण संस्थानों को सम्मानित किया गया, जिनमें एक्सेल हाइट्स स्कूल ने अपनी अलग पहचान बनाई।

विद्यालय ने तकनीकी नवाचार, स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल लर्निंग टूल्स और आधुनिक शिक्षण पद्धतियों को सफलतापूर्वक लागू कर यह सम्मान अर्जित किया है। स्कूल की इस उपलब्धि पर प्रबंधन, शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक सभी में खुशी और गर्व का माहौल है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि न केवल एक्सेल हाइट्स स्कूल के लिए, बल्कि पूरे हरदा जिले के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण है। यह सम्मान हरदा को राष्ट्रीय शिक्षा मानचित्र पर एक नई पहचान देगा और भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”एक्सेल हाइट्स स्कूल” परिवार को इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि दर्शाती है कि हरदा अब शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत कर रहा है।

Leave a Comment