श्रमिकों को सक्षम बनाने के लिए भारतीय मज़दूर संघ चला रहा अभियान

11 वे दिन भी रहा जनसंपर्क अभियान निरंतर जारी

हरदा।वनवासी कृषि एवम ग्रामीण मजदूर संघ जिला हरदा संबंध भारतीय मजदूर संघ ने बुधवार को बड़े युद्ध स्तर से हर घर पर जा जाकर श्रमिक जनसंपर्क अभियान को निरंतर जारी रखा गया है।बता दे कि भारतीय मजदूर संघ के 70 वे वर्ष में प्रवेश पर 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलाया जा रहा अभियान।जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी द्वारा ग्राम सोडलपुर, रेहटगांव, धनगांव , नजरपुरा, कासरनी,आमसागर, सिंगनपुर, छीरपूरा, झिरीघुटानिया, और जिसमे जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद मर्सकोले द्वारा डोलरिया, टेमागांव,कपासी, जिनवानी ज़ुआरदा, उसकल्ली,जोगीखेड़ा,झिरीखेड़ा,पड़वा,झाड़विडा,पांडरमाटी, खात्माखेड़ा, आमा बोथी, मन्नासा , धनपड़ा,और जिला मंत्री हीरामन परतें द्वारा ग्राम वांसपानी,रुटूबुर्रा, वंशीपूरा, सिघोंडा, बडझिरी, बोबदा,इंद्रपुरा,में श्रमिक जनसंपर्क अभियान में मजदूरों से खेतों में भी जाकर संपर्क किया जा रहा है।

शासन की जो जनकल्याण कारी योजनाओं और कैसे शासन की योजनाओं का लाभ श्रमिक मजदूरों को मिल सके।इसके लिए मजदूरों को संगठित कर रहे है।इसके साथ ही 5-5 सदस्यों की टोली बनाकर जिले के हर ब्लाक,ग्रामों में हमारे कार्यकर्ता और सदस्य जनसंपर्क अभियान को चला रहे हैं। वनवासी कृषि एवम ग्रामीण मजदूर संघ प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ भाटी, जिला अध्यक्ष गणेश प्रसाद मर्सकोले, जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश धुर्वे जिला मंत्री हीरामन परतें और सभी कार्यकर्ता और सदस्य भी इसमें सम्मिलित होकर जन भागीदारी दे रहे हैं।

Leave a Comment