सिराली पुलिस को मिली बड़ी सफलता,12 चोरियो का खुलासा.!

गिरमिट गैंग के 5 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 7 लाख 46 हजार रुपए के जेवर किए बरामद

हरदा।विगत दिनों 21 नवम्बर 2024 की देर रात हरदा जिले के सिराली थाना पुलिस को सूचना मिली की।ग्राम गहाल के सरकारी स्कूल के पास कुछ संदिग्ध अवस्था मे मोटर साइकलों से कुछ लोग खडे है जो उस क्षेत्र के नही है।उनकी स्थिति को देखते हुए संदिग्ध लग रहे है।पुलिस को सूचना मिलते ही सिराली थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारी को अवगत कराने के बाद तत्काल मामला संज्ञान में लिया और सिराली पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना सिराली पुलिस टीम द्वारा रेड प्लान की गई।जिसमे 05 संदिग्धों की धड़पकड़ के बाद उनके पास से पुलिस को देशी कट्टा,लकडी के दरवाजें मे छेद करने वाला गिरमिट,टामी ,सब्बल,पिंचिस,रस्सी समेत चोरी करने में उपयुक्त सामग्री जप्त की गई। पांचों संदिग्ध कुक्षी जि.खंडवा,नांदियाँ खेडा,धावडाघाट शिवपुर के रहने वाले पाये गये। विगत कुछ सालों से थाना सिराली थाना छीपाबड के ग्रामीण क्षेत्रों मे लकड़ी के दरवाजों मे छेद कर दरवाजे खोलकर घर के अन्दर से जेवर व रुपयों की चोरी कर ले जाने की घटनाएँ लगातार हो रही थी।

इन्हीं घटनाओं के बारे मे संदेहीयों से सख्त पूछताछ की गई। जिन्होंने गिरमिट लगाकर व ताले तोड कर सिराली थाना क्षेत्र के जात्राखेडी ,भगवानपुरा,महेन्द्रगाँव,दीपगांव कलां,नहाली कलां ,रोलगाँव व थाना छीपाबड़ के भी गाँवों मे चोरी की घटना करना बताया।आरोपियों के पास से करीब 7 लाख 46 हजार रूपये के गहने अलग-अलग अपराधों मे बरामद हुए है।पुलिस ने बताया कि इनके फरार साथियों का भी धड़-पकड़ कर उनके हिस्से मे आए माल को बरामद किया जाना बाकी है।

घटना कारित करने वालो के नाम आरोपी 1. राजेंद्र उर्फ फुटीम पिता जगदीश पारधी उम्र 28 साल निवासी ग्राम धावङाघाट थाना शिवपुर वही,2 विनोद पिता मंशाराम राठौर उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नांदिया खेङा थाना किल्लोद जिला खंडवा, 3 अरूण पिता मंशाराम राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम धावङाघाट थाना शिवपुर जिला नर्मदापुरम, 4 रामजीवन पिता कालीचरण चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम कुक्षी थाना किल्लोद,5 रामविलास पिता ठाकुरलाल राठौर उम्र 52 वर्ष निवासी ग्राम नांदियाखेङा ।गिरफ्तार किया गया है।अभी चार आरोपी फरार है।उन्हें भी पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।

हरदा पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के आदेशानुसार आरडी प्रजापति अति.पुलिस अधीक्षक,राबर्ट गिरवाल एसडीओपी खिरकिया के मार्गदर्शन में निकिता विल्सन थाना प्रभारी सिराली ,उपनिरीक्षक जितेन्द्र वैष्णव,उपनिरीक्षक हेमंत पांडे,सउनि जितेन्द्र सिंह राजपूत,सउनि संजय शर्मा,सउनि कमलकिशोर मांझी,प्र.आर.92 प्रमोद साहू,प्र.आर. 81 वीरेन्द्र युवने ,आऱ.257 सुनील ईवने ,आर.271 राहुल राजपूत,आर.400 संदीप कुजूर,आर.158 रविन्द्र कवरेती,आर.307 रविन्द्र गौतम,सैनिक 99 राजेश बिल्लौरे,सैनिक 85 संतोष सेजकर,इधर तकनीकि सहयोग में उपनिरीक्षक उमेश ठाकुर, आऱ.167 लोकेश सतपुते सहित पुलिस की रही भूमिका।

Leave a Comment