ट्रेन की चपेट में आया 40 वर्षीय व्यक्ति, मौत

हरदा। बुधवार को छीपाबड़ थाना क्षेत्र के गांव नीम सराय के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।घटना सुबह करीब 7 बजे भिरंगी व नीम सराय गेट के पास की बताई जा रही है।बताया जा रहा कि युवक मानसिक रूप से परेसान था।

थाना प्रभारी मुकेश गौड़ ने बताया कि नीम सराय निवासी संतोष पिता रामदास कोठारे उम्र 40 वर्ष की ट्रेन में कटकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मोके पर पहुची पुलिस ने शव को लेकर जांच पड़ताल शुरू की।इसके बाद शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।

Leave a Comment