​वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन की हरदा जिला इकाई ने मनाया द्वितीय स्थापना दिवस, पेंशनर्स की समस्याओं पर हुई चर्चा

हरदा। वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन, मध्य प्रदेश की हरदा जिला इकाई द्वारा 14 सितंबर को अपना द्वितीय स्थापना दिवस और सम्मान समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

बता दे कि यह कार्यक्रम पशु चिकित्सालय भवन में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता ओ.पी. मुकाती ने की।​ इस अवसर पर मंच पर कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य अतिथि प्रदेश मीडिया प्रभारी आर.बी. सगर और विशेष अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र उपाध्याय, श्रीमती कमला सोनी, श्रीमती सिंधु कोटवाला और श्रीमती मालती पालीवाल शामिल थे।

इस ​कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। मंच संचालन का दायित्व जी.आर. गौर ने संभाला, जिन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह के दौरान, जिला अध्यक्ष पी.सी. पोर्ते, श्रीमती नीरज शर्मा, विनोद उपाध्याय, हरिराम मंडराई, लक्ष्मीनारायण चौहान, मिलन वाजपेयी, नर्मदा प्रसाद गौर, भागीरथ गौर, कन्हैयालाल खोरे, कोमल पटेल, यूसुफ खान, टिगरिया जी, बी.एल. गुर्जर, राजेंद्र मुछाला और श्रीमती उषा सहित अन्य सदस्यों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया। ​इस मौके पर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। मंच संचालक जी.आर. गौर ने बताया कि 16 सितंबर को एसोसिएशन के सदस्य विभिन्न लंबित मांगों को लेकर प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

​हरिराम मंडराई ने बताया कि कैसे संगठन के सहयोग से उनकी सात साल से लंबित एक गंभीर समस्या का समाधान हो। टिमरनी से आए मिलन वाजपेयी ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर अपने विचार रखे। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित राजेंद्र उपाध्याय ने सभी सदस्यों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

​मुख्य अतिथि और प्रदेश मीडिया प्रभारी आर.बी. सगर ने पेंशनर्स की विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण के लिए लगातार प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रुके हुए सभी मामलों को जल्द से जल्द सुलझाया जाएगा।

Leave a Comment