पेंसनरों की विभिन्न मांगो के लिए 11 को धरना प्रदर्शन-पोर्ते

हरदा।सोमवार को वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स एसोसिएशन जिला इकाई हरदा के द्वारा सेवा निवृत (पेंशनर ) कर्मचारियों की विभिन्न मांगो के लिए प्रांतीय आह्वान पर प्रातः 11 बजे से वीर तेजाजी चौक पर एक दिवसीय शांति पूर्ण धरना प्रदर्शन कर 3:30 तीन बजे माननीय मुख्य मंत्री क़ो सम्बोधित मांग पत्र रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर कलेक्टर क़ो ज्ञापन के रूप में दिया जाएगा।

सेवा निवृत कर्मचारी की विभिन्न मांगे है जो इस प्रकार है।केंद्र के अनुरूप उसी दिनाँक से मॅहगाई भत्ता कर्मचारियों क़ो दिया जाए।अभी तक की बाकी एरियर की राशि का शीघ्र ही भुगतान किया जाए।वही धारा 49 (6) की शीघ्र ही समाप्त किया जाए।

सेवा निवृत वरिष्ठ कर्मचारियों क़ो निशुल्क चिकित्सा सुविधा देने की मांग।इसके साथ ही सेवा निवृत वरिष्ठ कर्मचारियों क़ो आयकर में पूर्णतः छूट दी जाए। 30 जून और 31 दिसम्बर क़ो सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियों क़ो एक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। वरिष्ठ नागरिकों क़ो पूर्व की तरह ट्रेन में रेल्वे कंसेसन दिया जाए।

शिक्षको के अवकाश के नगदीकरण की समस्या का निराकरण किया जावे।62 बर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों क़ो आयुषमान योजना के तहत 5 लाख रूपए तक का इलाज निशुल्क दिया जावे।इसके साथ सेवारत शासकीय लोकसेवक़ो क़ो ओ पी एस का लाभ दिया जावे।उपरोक्त मांगे सभी सेवा निवृत कर्मचारी की है।

सरकार के समक्ष अपनी मांग रखने हेतु जिले के सभी सेवा निवृत साथियो से अनुरोध किया जाता है कि आयोजित इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता देकर कार्यक्रम क़ो सफल बनाये।यह बात पी.सी.पोर्ते जिला अध्यक्ष ने प्रेसविज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।

Leave a Comment